फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa News: One friend kept bathing and the other drowned

Khandwa News: साथ नहा रहा युवक डूब गया और बेखबर दोस्त समझा घर गया होगा, सुबह मिली लाश तो खुला ये राज

Mon, 08 Jul 2024 12:03 PM IST
Khandwa bureau खंडवा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 12:03 PM IST
सार

खंडवा जिले के मांधाता थाना क्षेत्र की मोरटक्का चौकी अंतर्गत खेड़ी घाट पर नर्मदा नदी में स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई ।

विज्ञापन
Khandwa News: One friend kept bathing and the other drowned
ओम्कारेश्वर में डूबने से हुई युवक की मौत

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर तीर्थ स्थान पर आने वाले श्रद्धालुओं की लापरवाही के चलते आए दिन पानी में डूबने से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक युवक का नदी में स्नान करते समय पैर फिसल गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। युवक दोपहर को नर्मदा नदी में स्नान करने दोस्त के साथ मोरटक्का घाट पर पहुंचा था। स्नान करते समय डूबने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, उसके साथ आया उसका बेखबर दोस्त यह समझता रहा कि उसका दोस्त नहाकर वापस घर चला गया है। वह भी बगैर उसे खोजे ही घर चला गया। 

विज्ञापन


अगले दिन सुबह जब युवक की लाश फूलकर पानी पर उतराती नजर आई, तब पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने उसके पास मिले मोबाइल नंबर से जानकारी जुटाई, तो पता चला कि दो दोस्त रविवार दोपहर स्नान करने नर्मदा नदी के घाट पर पहुंचे थे। एक दोस्त इस गलतफहमी में घर पहुंच गया कि उसका दोस्त नहाकर समय से पहले ही बाहर निकलकर घर चला गया होगा। हकीकत में उसका दोस्त तो नदी में पैर फिसलने की वजह से डूब गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है ।
विज्ञापन


खंडवा जिले के मांधाता थाना क्षेत्र की मोरटक्का चौकी अंतर्गत खेड़ी घाट पर नर्मदा नदी में स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक का नाम अनार सिंह बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मांधाता थाना प्रभारी अनूप कुमार सिंधिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि मोरटक्का घाट पर एक युवक की डूबने से मौत हो गई है। चौकी प्रभारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को पानी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शव के पास से मिले मोबाइल से पता चला है कि युवक का नाम अनार सिंह है। अपने दोस्त शंकर के साथ रविवार दोपहर को यहां पहुंचा था। नहाने के दौरान पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। शंकर से इस बारे में जानकारी ली तो उसने बताया कि उसे ध्यान नहीं था और वह घर आ गया। उसे भी सुबह मालूम पड़ा कि उसके दोस्त की डूबने से मौत हो गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed