फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa News Musket launch of Lok Sabha elections in District Collector Office

Khandwa News: जिला कलेक्टर कार्यालय में लोकसभा चुनाव का मस्कट लांच, सी-वॉलेंटियर्स भी करेंगे जागरुकता में मदद

Thu, 28 Mar 2024 07:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 28 Mar 2024 07:08 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर स्वीप प्लान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर ने मस्कट लांच कर जागरुकता संबंधित हस्ताक्षर अभियान चलाया।

विज्ञापन
Khandwa News Musket launch of Lok Sabha elections in District Collector Office
लोकसभा चुनाव का मस्कट लांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खंडवा जिले में मतदाता जागरुकता अभियान के तहत लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसकी शुरुआत गुरुवार को जिला कलेक्टर के कार्यालय से की गई। इस अभियान के तहत शहर के बाजारों, मेलों और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरुक किया जाएगा। वहीं, लोगों को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए ये सी-वॉलेंटियर्स का भी उपयोग किया जाएगा।

विज्ञापन


इस अवसर पर जिला कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने बताया कि अभी जो निर्वाचन होना है, उसके लिए मस्कट का अनावरण किया गया है। और अभी सीईओ जिला पंचायत के निर्देशन में तमाम स्वीप की एक्टिविटी चलती रहती हैं। हम कोशिश कर रहे हैं कि 18 वर्ष के जो मतदाता हैं, वह मतदान के दिन अपने मत का प्रयोग करें, और जो पिछली बार का वोटिंग परसेंटेज था, उससे इस बार वोटिंग परसेंटेज बढ़कर मतदान हो। इसीलिए विभिन्न जागरुकता प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं, ताकि लोगों में मतदान से संबंधित जागरुकता बनी रहे। अभी होली का भी समय है तो ऐसे में लोग घरों पर आए हुए होते हैं।अगर उनको वापस जाना हो तो ग्रामीण क्षेत्रों में फोकस किया जा रहा है कि मतदान के दिन वे लोग वापस आकर अपने क्षेत्र में मतदान जरूर करें।
विज्ञापन


सी-वॉलेंटियर्स की मदद से करेंगे प्रोत्साहित
इसके साथ ही जिला कलेक्टर सिंह ने बताया कि खंडवा शहर में भी उन मतदान केंद्र पर फोकस किया जा रहा है, जहां पर पिछले विधानसभा चुनाव में वोटिंग परसेंटेज कम था। ऐसे पोलिंग बूथ पर सी-वॉलेंटियर की मदद से लोगों को जागरुक कर मतदान केंद्रों तक मतदान करने के लिए लाया जाएगा। क्योंकि देखा जा रहा है कि खंडवा शहर के कई लोग पढ़ाई और रोजगार के चलते इंदौर या दूसरे बड़े शहरों में पलायन कर जाते हैं, तो ऐसे में कोशिश की जा रही है कि उन्हें मतदान के दिन अधिक से अधिक संख्या में खंडवा बुलवाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed