फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa News: Minister Tulsi Silavat targeted the opposition, said- Congress is divided into many groups

Khandwa News: मंत्री तुलसी सिलावट ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- अनेक समूह में बंटी है कांग्रेस

Wed, 30 Aug 2023 09:43 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 30 Aug 2023 09:43 AM IST
सार

Khandwa News: खंडवा पहुंचे मंत्री तुलसी सिलावट ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनेकों समूहों में बंटी है। वहीं, राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सिलावट ने कहा कि कांग्रेस में व्यक्ति महत्वपूर्ण है जबकि भाजपा में संगठन।

विज्ञापन
Khandwa News: Minister Tulsi Silavat targeted the opposition, said- Congress is divided into many groups
मंत्री तुलसी सिलावट ने कांग्रेस पर साधा निशाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट शुरू हो गई है । ऐसे में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों ही मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते हैं। इसी के चलते भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रही है। संभागीय स्तर पर इस यात्रा की शुरुआत इंदौर संभाग के खंडवा से 4 सितंबर को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। जिसकी तैयारियों को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने एक बैठक का आयोजन खण्डवा में किया। बैठक में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन


बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि कांग्रेस अनेक समूह में बंटी हुई है। उन्होंने इन समूहों को मीडिया को गिनाते हुए बताया कि एक समूह दिग्विजय सिंह का, दूसरा समूह कमलनाथ जी का, तीसरा समूह राहुल भैया का और पचौरी जी का, कितने समूह हैं कांग्रेस में। हालांकि मंत्री के इस बयान के बाद कांग्रेस के ही एक और समूह सिंधिया समूह के कम हो जाने के सवाल पर मंत्री सिलावट असहज होकर बचते दिखे। जिसके बाद उन्होंने भाजपा संगठन की तारीफ करते हुए कहा कि हमारा संगठन मजबूत है। भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है। भारतीय जनता पार्टी में संगठन महत्वपूर्ण है व्यक्ति नहीं और कांग्रेस में व्यक्ति महत्वपूर्ण है संगठन नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed