फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa News: Central agency CBI team reached Khandwa's private college to investigate, created panic

Khandwa News: खंडवा के निजी कॉलेज की जांच करने पहुंचा सीबीआई का दल, मचा हड़कंप

Wed, 24 Apr 2024 09:34 PM IST
खंडवा ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 24 Apr 2024 09:34 PM IST
सार

खंडवा जिले के खालवा ब्लॉक के ग्राम मल्हारगढ़ स्थित हाजरा मेमोरियल कॉलेज पर बुधवार देर शाम सीबीआई का एक जांच दल दस्तावेजों की जांच करने पहुंचा है। उन्होंने कॉलेज की मान्यता से संबंधित दस्तावेज खंगालने के साथ ही कॉलेज के स्टाफ, उनकी योग्यता, कॉलेज की छात्र संख्या, प्रैक्टिकल लैब, लाइब्रेरी सहित बिल्डिंग परमिशन जैसे दस्तावेजों की जांच करना शुरू किया है।

विज्ञापन
Khandwa News: Central agency CBI team reached Khandwa's private college to investigate, created panic
निजी कॉलेज जहां जांच करने पहुंची है CBI की टीम

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के खालवा ब्लॉक के ग्राम मल्हारगढ़ स्थित हाजरा मेमोरियल कॉलेज पर बुधवार देर शाम सीबीआई का एक जांच दल दस्तावेजों की जांच करने पहुंचा है।  मध्य प्रदेश में बीएससी का नर्सिंग कोर्स कराने वाले प्रदेश के कई नर्सिंग कॉलेजों की हाई कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई की अलग-अलग टीमें जांच कर रही है। माना जा रहा है कि इसी सिलसिले में ये जांच की गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हाई कोर्ट में चल रहे एक प्रकरण में अगली सुनवाई से पहले महत्वपूर्ण जानकारियां इकट्ठा करने केंद्रीय जांच एजेंसी के सदस्यों की टीम इस कॉलेज में पहुंची है, जहां उन्होंने कॉलेज की मान्यता से संबंधित दस्तावेज खंगालने के साथ ही कॉलेज के स्टाफ, उनकी योग्यता, कॉलेज की छात्र संख्या, प्रैक्टिकल लैब, लाइब्रेरी सहित बिल्डिंग परमिशन जैसे दस्तावेजों की जांच करना शुरू किया है। बता दें कि मध्य प्रदेश में बीएससी का नर्सिंग कोर्स कराने वाले प्रदेश के कई नर्सिंग कॉलेजों की हाई कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई की अलग-अलग टीमें जांच कर रही है। माना जा रहा है कि इसी जांच के सिलसिले में सीबीआई का यह जांच दल यहां दस्तावेजों की जांच करने पहुंचा है।
विज्ञापन


बता दें कि बीएससी नर्सिंग के सत्र 2021 से परीक्षाएं नहीं हो पा रही हैं, क्योंकि कुछ महाविद्यालयों के फर्जीवाड़े को लेकर हाई कोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में एक याचिका लगी हुई थी, जो कि जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए शिफ्ट हो गई है। इसी प्रकरण में अगली सुनवाई के पहले हाई कोर्ट के निर्देश पर सीबीआई को प्रदेश के निजी और सरकारी नर्सिंग कॉलेजों की जांच कर अपनी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करना है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसी के जांच दल में शामिल महिला एवं पुरुष अधिकारियों ने कॉलेज पहुंचते ही वहां मौजूद स्टाफ से पूछताछ शुरू कर दी, तो वहीं कॉलेज के रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है। इधर इस दौरान मीडिया कर्मियों को भी जांच एजेंसी के पूछताछ में शामिल अधिकारियों ने फिलहाल कुछ भी बताने से मना कर दिया है, तो वहीं इस दौरान कॉलेज में चल रही जांच के फोटो एवं वीडियो निकालने पर भी रोक लगा दी है। हालांकि स्थानीय रहवासियों के मुताबिक केंद्रीय दल के पहुंचते ही कॉलेज में पहली बार कई सारी फैकेल्टी बाकायदा कॉलेज के ड्रेस कोड पहने नजर आई हैं, जो कि अब तक कॉलेज से नदारद थे। इस कॉलेज में बीकॉम, बीएससी, एम कॉम, बीएससी नर्सिंग जैसे कई पाठ्यक्रमों का अध्ययन कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed