फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa News: Fire in plastic factory, more than 10 tankers used to extinguish it

Khandwa News: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग, 30 लाख का माल खाक, 10 से ज्यादा टैंकर लगे बुझाने में

Fri, 29 Sep 2023 08:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 29 Sep 2023 08:23 PM IST
सार

खंडवा में शुक्रवार सुबह इंडस्ट्रियल एरिया में आग लग गई। इसमें प्लास्टिक फैक्ट्री में लाखों का माल खाक हो गया। लपटें देखकर अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। 

विज्ञापन
Khandwa News: Fire in plastic factory, more than 10 tankers used to extinguish it
खंडवा की प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग बुझाने में 10 टैंकर पानी लगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा में शुक्रवार तड़के अचानक इंडस्ट्रियल एरिया में आग लग गई। लपटें देख क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दस से ज्यादा टैंकरों की मदद से कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। करीब 30 लाख का माल खाक हो गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


पदम नगर थाना पुलिस को प्लास्टिक स्क्रेप से प्लास्टिक दाना बनाने वाली फाइव स्टार स्टील इंड्रस्टी में सुबह पांच बजे आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस और फायर फाइटर की टीम ने करीब पांच घंटे से अधिक समय में आग पर काबू पाया। आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। इस एरिया में ऑइल मील, कॉटन मिल ओर दाल मिल के साथ ही अन्य मिल मौजूद है। आग जहां लगी उसके बगल में ही ऑइल मिल थी, वह बच गई। उसमें आग लगती तो हादसा बड़ा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट्री में कबाड़ से प्लास्टिक दाना बनाते हैं
खंडवा में तड़के करीब 5 बजे इंदौर नाका के पास इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फाइव स्टार स्टील फेक्ट्री में आग लगी थी। इस फेक्ट्री में कबाड़ के प्लास्टिक को पिघलाकर प्लास्टिक दाना बनाया जाता है। इन दानों से पाइप बनते हैं। आग की लपटें इतनी भयावह थी कि पूरे इलाके में धुआं ही धुआं हो गया। धुआं और लपटें देखकर आसपास के क्षेत्रवासियों ने पदम नगर थाने को सूचना दी। इसके बाद दमकल और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। 

करीब 30 लाख का हुआ नुकसान 
फाइव स्टार स्टील फैक्ट्री के मालिक हाजी मोहम्मद सईद ने बताया कि फैक्ट्री में प्लास्टिक स्क्रेप की ग्राइंडिंग और बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के तराबे बनाने का काम होता है। आग में लगभग 10-15 लाख का फैक्ट्री का शेड जल गया है। करीब 15 लाख का ग्राइंडिंग का प्लास्टिक जला है। करीब 30 लाख का नुकसान हुआ है। फैक्ट्री में रात में काम नहीं होता है तो शॉर्ट शर्किट से आग नहीं लगी होगी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि कारण का पता चल सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed