फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa: Main accused of Khandwa fire incident arrested, ADM said-action will be taken against guilty officers

Khandwa: खंडवा अग्निकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एडीएम बोले- दोषी अधिकारियों पर की जाएगी कार्रवाई

Thu, 28 Dec 2023 09:10 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 28 Dec 2023 09:10 PM IST
सार

खंडवा शहर के वार्ड क्रमांक 11 के घासपुरा क्षेत्र में बुधवार देर रात भीषण अग्निकांड हो गया था। पुलिस ने इस अवैध गोदाम के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Khandwa: Main accused of Khandwa fire incident arrested, ADM said-action will be taken against guilty officers
खंडवा अग्निकांड मामले में गैस गोदाम संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा में बुधवार देर रात गैस टंकियां रखे एक अवैध गोदाम में भीषण आग लग गई थी। गोदाम में लगी आग ने आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया था। आग में करीब 40 सिलेंडर फूटे थे। फिलहाल पुलिस ने इस अवैध गोदाम के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


बता दें कि खंडवा शहर के वार्ड क्रमांक 11 के घासपुरा क्षेत्र में बुधवार देर रात भीषण अग्निकांड हो गया था। इसमें एक गैस के अवैध गोदाम में गैस की रिफिलिंग करने के दौरान आग लग गई थी, जिसके बाद एक-एक करके करीब 40 टंकी में ब्लास्ट होने लगे और आग विकराल होती गई। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जिला प्रशासन ने स्थानीय रहवासियों की मदद से आग पर काबू पाया। आग की इस घटना में सात लोग घायल हुए थे, जिनमें से दो गंभीर घायलों का इलाज फिलहाल इंदौर में जारी है। तो वहीं मुख्य आरोपी और गोदाम मालिक राजेश पवार को लगी मामूली चोटों के बाद उसका इलाज करा कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, तो वहीं चार अन्य घायलों का इलाज फिलहाल जिला अस्पताल खंडवा में जारी है।
विज्ञापन


प्रशासन ने शुरू की अवैध गोदामों पर कार्रवाई
आग लगने की इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने आनन-फ़ानन में गुरुवार सुबह से ही शहर में संचालित हो रहे गैस के अवैध गोदामों पर कार्रवाई करना शुरू किया। इसके बाद शहर में संचालित हो रहे रहवासी क्षेत्र के बीच इस तरह के कई गैस के अवैध गोदाम से गैस की भरी हुई टंकियों को जब्त किया गया है, तो वहीं खाद्य विभाग और पुलिस प्रशासन लगातार इस तरह की कार्रवाई करना जारी रखे हैं। इस अग्निकांड को लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी जांच के बाद संबंधित दोषी अधिकारियों के विरुद्ध भी कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम ने माना रखी थी अवैध टंकियां
खंडवा एडीएम काशीराम बडोले ने बताया कि जिले में कल रात 8 बजे राजेश पंवार नाम के एक व्यक्ति के यहां घासपुरा क्षेत्र में गैस की टंकी फटने से आग लग गई थी। काफी मशक्कत के बाद वहां आग बुझी है, और खंडवा एसडीएम से मिली रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 15 टंकियां फटने की संभावना बताई गई है। और करीब 40 से 50 गैस की खाली टंकियां मिली हैं, तो वहां निश्चित रूप से गैस की अवैध टंकियां रखी हुई थीं। उसके विरुद्ध पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है, और आगे के लिए भी जिले के सारे अधिकारियों को बता दिया गया है कि इस प्रकार से अवैध रूप से गैस की टंकियां कहीं रखी गई हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई करें। 

टंकियों की करवा रहे जांच
एडीएम बड़ोले ने कहा कि इस मामले में प्रथम दृष्टया जो लापरवाही नजर आ रही है, उसको लेकर हम आयुक्त महोदय को जांच के लिए प्रतिवेदन भेज रहे हैं। और किस गैस एजेंसी की यह टंकियां थीं इसके बारे में जानकारी ले रहे हैं। जहां से भी ये टंकियां आई थीं उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

कुल सात लोगों में से दो गंभीर घायल
घायलों को लेकर एडीएम बडोले ने बताया कि कल 7 लोग घायल हुए थे। जिनमें से एक राजेश पवार नाम का व्यक्ति था, जो नाम मात्र का घायल था। इसलिए वह तो चला गया था, उसके बाद टोटल 6 लोग और घायल हुए हैं, जिनमें माधुरी पति राजेश और दीपक यह लोग ज्यादा जले हुए थे। इसलिए इनको इंदौर रेफर किया है। बाकी लोगों का इलाज अभी जिला अस्पताल में चल रहा है। हालांकि घायलों की स्थिति अभी ठीक है, डॉक्टर से चर्चा हुई है, और वह एक-दो दिन में ठीक हो जाएंगे।


उपभोक्ता अधिनियम की धाराओं में हुआ मामला दर्ज
अग्निकांड को लेकर खंडवा एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर ने बताया कि कल उस घटना पर काबू पाने के बाद उसमें प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आईपीसी की 285 और 286 धाराओं के साथ ही आवश्यक वस्तु उपभोक्ता अधिनियम की धारा 3/7 के अंतर्गत भी मामला दर्ज किया गया है, साथ ही उन्होंने बताया कि इस घटना के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed