फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa: Everyday fighting with devotees in Omkareshwar pilgrimage town, allegations against security guards

Khandwa: ओंकारेश्वर तीर्थ नगरी में श्रद्धालुओं से हो रही आएदिन मारपीट, पंडित सहित सुरक्षा गार्ड्स पर लगे आरोप

Thu, 07 Mar 2024 08:04 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 08:04 AM IST
सार

दंपति ने बताया कि हमारे साथ ओम्कारेश्वर मंदिर परिसर में मारपीट की गई है, यहां तक की मंदिर के सुरक्षा गार्ड ने मेरी पत्नी के कपड़े फाड़ दिए और मेरे हाथ मरोड़ दिया।

विज्ञापन
Khandwa: Everyday fighting with devotees in Omkareshwar pilgrimage town, allegations against security guards
ओंकारेश्वर में भक्तों की भीड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में महाराष्ट्र के पुणे से आए एक दंपति से मारपीट का मामला सामने आया है। दंपति ने ओंकारेश्वर मंदिर के सुरक्षा कर्मियों सहित वहां मौजूद पंडितों पर उनके साथ मारपीट के आरोप लगाए हैं। तो वहीं मंदिर परिसर में अपने साथ बीती मारपीट की इस घटना को लेकर दंपति ने विश्व हिंदू परिषद सहित बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को पूरी आपबीती बताई है। इन्होंने इसका एक वीडियो भी बनाया है, जो कि अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। हालांकि मामले में कहीं कोई शिकायत नहीं की गई है। 

विज्ञापन


देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक खंडवा के ओंकारेश्वर तीर्थ स्थल में आए दिन श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की घटनाएं सुनने में आती रहती हैं तो वहीं बुधवार को भी एकदम पति ने स्थानीय बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता के पास पहुंचकर मंदिर परिसर में उनके साथ सुरक्षा गार्ड्स और पंडितों द्वारा की गई मारपीट की घटना के बारे में बताया है। जानकारी के अनुसार दंपति ने बताया कि हमारे साथ ओम्कारेश्वर मंदिर परिसर में मारपीट की गई है, यहां तक की मंदिर के सुरक्षा गार्ड ने मेरी पत्नी के कपड़े फाड़ दिए और मेरे हाथ मरोड़ दिया। यहां तक मेरी पत्नी की हाथ की चूड़ियां टूट गईं। कांच लगने से कलाई पर चोट आई, खून निकल आया और मुझे भी मारा। माथे पर चोट आई खून निकला है। उन्होंने यहां तक बताया कि मंदिर परिसर में पंडित को 500 रुपये दिए थे, और पंडित ने और सुरक्षा गार्ड ने लेनदेन को लेकर हमारे साथ मारपीट की है। 
विज्ञापन


शायद अब यहां हम आएं ही नहीं
वहीं दर्शन करने आए जोड़े ने मारपीट के बाद वीडियो के जरिये बताया कि हमारे साथ बहुत जबरदस्ती हुई, लेडिस के ऊपर हाथ उठाया गया। मतलब यहां ऐसा लग रहा है कि कोई है ही नहीं बोलने वाला, और अब शायद हम यहां आए ही नहीं घूमने। उन्होंने बताया कि मुझसे 500 रु भी पंडित ने लिए, जो बाद में वहां नहीं था। मारपीट में मुझे सिर-आंख के ऊपर चोट लगी है और खून भी निकला था। मेरी पत्नी के कपड़े भी फाड़ दिए और उनकी उंगली में भी लगी है और मेरे गले और पत्नी के हाथ की कलाई पर भी लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


SDM बोले- दंपति ने पकड़ा था गार्ड का गला
घटना को लेकर पुनासा एसडीएम शिवम प्रजापति ने बताया कि महाराष्ट्र से आए दंपति बिना परमिशन के मंदिर में फोटो खींच रहे थे, वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो दंपति ने विवाद किया और सिक्योरिटी गार्ड का गला पकड़ लिया। बाद में समझाने पर वे लोग मान गए और वहां से चले गए थे। उनके साथ मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। उन्होंने सिक्योरिटी गार्ड का गला पकड़ा था तो कुछ कहासुनी हुई होगी। मंदिर में दंपति से पुजारी द्वारा पैसे लेने जैसी कोई बात अभी तक संज्ञान में नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed