फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa: dispute between father and son over digging a pit and son kills father

Khandwa News: नल का गड्ढा करने को लेकर विवाद, गुस्साए बेटे ने फावड़ा मारकर की पिता की हत्या

Wed, 17 Jul 2024 09:28 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 17 Jul 2024 09:28 AM IST
सार

खंडवा में मामूली विवाद में पिता की हत्या करने वाले बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बेटे पिता पर हमले के बाद फरार हो गया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर ही थी।

विज्ञापन
Khandwa: dispute between father and son over digging a pit and son kills father
आरोपी को पकड़कर लाते हुए जावर पुलिस

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में मामूली विवाद में बेटे ने पिता की हत्या कर दी। दोनों के बीच नल कनेक्शन के लिए गड्ढा कहां करना है, इस बात पर विवाद हुआ था। इससे गुस्साए बेटे ने गड्ढा खोदने के लिए रखे फावड़े से पिता की पीठ पर जोरदार वार किया और मौके से फरार हो गया। हमले में गंभीर रूप से घायल पिता की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को 2 दिन बाद गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।

विज्ञापन


खंडवा जिले के ग्राम सरई थाना जावर अंतर्गत रहने वाले मोतीसिंह पिता प्रेम सिंह को अज्ञात कारणों से मौत होने पर रविवार को खंडवा जिला अस्पताल लाया गया था। जहां, डॉक्टरों ने उनका पोस्टमार्टम कराया। इस बीच जावर थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि मृतक मोतीसिंह के साथ मारपीट की गम्भीर घटना हुई है। जिसके बाद पुलिस जांच के दौरान लिए गए गवाहों के बयानों से पता चला कि बीते रविवार को मृतक मोतीसिंह अपने लडके भीमा उर्फ भीमसिंह के साथ घर के सामने नल कनेक्शन के लिए गड्ढा खोद रहा था। इस बीच उसके बेटे भीमा और उसका गड्ढा खोदने की जगह के चयन लेकर झगड़ा हो गया। शुरुआत में भीमा ने पिता मोतीसिंह के साथ गाली गलौज की, लेकिन विवाद बढ़ने पर उसने गड्ढा करने के लिए रखा फावडा उठाकर पिता की पीठ में मार दिया।  
विज्ञापन


हमले में पिता मोतीसिंह को गम्भीर चोट आई और वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। इस दौरान आरोपी पुत्र भीमसिंह वहां से भाग गया। एंबुलेंस से घायल मोतीसिंह को इलाज के लिए खंडवा ले जाया गया, लेकिन, रास्ते में उसकी मौत हो गई। मृतक मोती सिंह की पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि पीठ में लगी गम्भीर चोट से उसकी पसली टूट गई और पेट में खून जमा होने से मौत हुई है। पुलिस जांच के दौरान आरोपी भीम सिंह उर्फ भीमा निवासी ग्राम सरई थाना जावर के खिलाफ थाना जावर में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई। बीते मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed