{"_id":"66cc59249c393e110c06fa4e","slug":"khandwa-deputy-cm-shukla-reached-omkareshwar-said-sanatan-has-an-important-contribution-in-uniting-country-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa: डिप्टी CM शुक्ल पहुंचे ओम्कारेश्वर, कहा-देश को एकता के सूत्र में पिरोने में सनातन का अहम योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: डिप्टी CM शुक्ल पहुंचे ओम्कारेश्वर, कहा-देश को एकता के सूत्र में पिरोने में सनातन का अहम योगदान
Mon, 26 Aug 2024 04:00 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 26 Aug 2024 04:00 PM IST
सार
उप मुख्यमंत्री बनने के बाद राजेंद्र शुक्ल प्रथम बार तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर पहुंचे थे, जहां उन्होंने महादेव की पूजा अर्चना के साथ ही ओंकारेश्वर में आयोजित ब्राह्मण समाज के प्रादेशिक चिंतन शिविर में भी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
विज्ञापन
खंडवा में संबोधित करते डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल परिवार संग खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओम्कारेश्वर पहुंचे। यहां डिप्टी सीएम शुक्ल ने परिवार के साथ ही मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली के लिए ज्योतिर्लिंग भगवान ओंकारेश्वर और ममलेश्वर महादेव की पूजा अर्चना एवं आरती की।
बता दें कि, मौजूदा मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव की सरकार में उप मुख्यमंत्री बने राजेंद्र शुक्ल प्रथम बार तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर पहुंचे थे, जहां उन्होंने महादेव की पूजा अर्चना के साथ ही ओंकारेश्वर में आयोजित ब्राह्मण समाज के प्रादेशिक चिंतन शिविर में भी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस दौरान चिंतन शिविर में उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा है कि पूरे देश को एकता के स्वरूप में बांध के रखने में सनातन संस्कृति का योगदान महत्वपूर्ण है। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर की पवित्र भूमि का सनातन संस्कृति को पल्लवित और पोषित करने में अहम योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि समाज व देश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका का निर्वहन करें ।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने ओंकार मठ आश्रम परिक्रमा मार्ग स्थित प्रादेशिक ब्राह्मण चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि विगत दिनों आदि शंकराचार्य की मूर्ति की स्थापना से ओंकारेश्वर में विकास हुआ है, और ऐसे सद्प्रयास आगे भी किए जाते रहेंगे। प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग हर क्षेत्र के नागरिकों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं उन्होंने कहा कि गरीब बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर विकसित किए जा रहे हैं। सीएम राइज स्कूल से उत्कृष्ट शिक्षा की व्यवस्था की जा रही हैं। देश को विकसित करने के लिए तीन क्रांति हरित क्रांति, उद्योग क्रांति एवं पर्यटन क्रांति ज़रूरी है, इसलिए प्रदेश सरकार पर्यटन के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रही है। धार्मिक पर्यटन को सुलभ करने के लिए सरकार ने पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा योजना प्रारंभ की है।