फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa Demand for Ayodhya printed sarees increased glimpse of grand Ram temple seen in sarees

Khandwa: अयोध्या प्रिंटेड साड़ी की बढ़ी डिमांड, साड़ियों में दिखी भव्य राम मंदिर की झलक, बाजार पहुंचीं महिलाएं

Tue, 16 Jan 2024 10:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 16 Jan 2024 10:01 PM IST
सार

आगामी 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा है, जिसे लेकर देश भर में एक पर्व जैसा माहौल है। हर कोई अपने-अपने तरीके से इस ऐतिहासिक दिन को मनाने की तैयारी कर रहा है। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में भी 22 जनवरी को लेकर पुरुषों से लेकर महिलाओं में गजब उत्साह देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Khandwa Demand for Ayodhya printed sarees increased glimpse of grand Ram temple seen in sarees
अयोध्या प्रिंटेड साड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश भर में इस समय अयोध्या में बन रहे प्रभु श्रीराम के भव्य राम मंदिर में होने जा रही प्राण प्रतिष्ठा समारोह की धूम है। इसको लेकर प्रभु श्रीराम के भक्त भी अलग-अलग अंदाज से अपनी भक्ति दिखाते हुए इस भव्य आयोजन में शामिल होने को लालायित हैं। ऐसे ही मध्यप्रदेश के खंडवा में प्रभु के भक्त भगवामय अंदाज में आने वाली 22 जनवरी को श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को दीपावली की तरह मानने की तैयारी कर रहे हैं और इसके लिए यहां के बाजारों में विशेष रूप से अयोध्या के भव्य राम मंदिर का चित्रण करती हुई साड़ियों की बिक्री भी बढ़ गई है। वहीं, इसको लेकर प्रभु के भक्तों में इस साड़ी की काफी डिमांड भी देखी जा रही है।

विज्ञापन


अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह होना है। इस समारोह को लेकर देश भर में उत्साह का माहौल है। हर कोई अपने-अपने तरीके से भगवान श्रीराम के वापस अयोध्या में लौटने को दीपावली की तरह मनाने को आतुर है। ऐसे में अब खंडवा की महिलाएं भी किसी से पीछे नहीं हैं। यहां पुरुषों की "जय श्री राम" लिखी टी शर्ट के बाद अब "अयोध्या प्रिंट" में महिलाओं की साड़ी का क्रेज़ बढ़ गया है, जिसके बाद बड़ी संख्या में महिलाएं अयोध्या प्रिंट की साड़ी ले रही हैं। भगवान राम के बन रहे भव्य मंदिर की प्रिंट वाली साड़ियों की डिमांड इतनी है कि व्यापारी साड़ियां लाते हैं और ये साड़ियां तुरंत बिकती जा रही हैं। अभी साड़ियों की भारी डिमांड के चलते शहर की दुकानों पर साड़ियों का स्टॉक तक लगभग खत्म हो चुका है। 
विज्ञापन




इधर, इस तरह की साड़ियां बेचने वाले खंडवा के एक साड़ी व्यापारी वैभव शादिजा ने बताया कि अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर महिलाओं में गजब का उत्साह है। अयोध्या प्रिंट वाली साड़ियों की डिमांड सबसे ज्यादा है। मार्केट में अभी इस प्रिंट की साड़ी का शॉर्टेज बना हुआ है। जो भी महिलाएं आती हैं, सबसे पहले वह इसी साड़ी की मांग करती हैं। हमने जो साड़ियां बुलाई हैं, उसमें जय श्री राम लिखा होने के साथ ही भगवान श्री राम के मंदिर का प्रिंट बना है, जिसकी कस्टमर काफी डिमांड कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अयोध्या प्रिंट की साड़ी खरीद रही महिला भारती लाड़ का कहना है कि देश भर के लिए प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा होना खुशी की बात है। इसीलिए हम भी अयोध्या प्रिंट की साड़ी लेने के लिए यहां आए हुए हैं। बता दें कि खंडवा में अयोध्या प्रिंट की साड़ियां बड़ी संख्या में लोग खरीद रहे हैं, जिससे यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि 22 तारीख को दीपावली जैसा माहौल बनने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed