MP: बहन प्रेमी संग भागी, नाबालिग भाई ने युवक को तब तक चाकू से गोदा जब तक बाहर नहीं आ गई अंतड़ियां; जानें मामला
Khandwa Crime News: मप्र के खंडवा जिले में एक नाबालिग भाई ने अपनी नाबालिग बहन के प्रेमी की बेरहमी से हत्या कर दी। युवक करीब एक साल पहले उसकी बहन को भगाकर ले गया था। परिवार की बदनामी का बदला लेने के लिए उसने युवक को मौत के घाट उतार दिया।
विस्तार
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। लड़की के भाई ने युवक के पेट में चाकुओं से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक करीब एक साल पहले गांव से एक नाबालिग लड़की को भगाकर ले गया था और उसके साथ शादी कर ली थी। इससे नाराज युवती के भाई ने अपने परिवार की बदनामी का बदला लेने के लिए उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक के परिजनों ने युवती के भाई समेत परिवार के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जामली की है। हत्या करने वाले वाला आरोपी नाबालिग है और घटना के बाद से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार रात की है। कोतवाली थाना अंतर्गत आने वाले जामली गांव में नाबालिग युवक ने अपनी नाबालिग बहन के प्रेमी तीरथ पिता गेंदालाल सांवनेर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी युवक के पेट पर तब तक वार करता रहा जब तक उसकी अंतड़ियां बाहर नहीं आ गई। जिसके वह शव को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
मृतक के भाई ने लगाया यह आरोप
मृतक के बड़े भाई ने बताया कि तीरथ और आरोपी की बहन के बीच प्रेम प्रसंग था। करीब एक साल पहले तीरथ लड़की को भगाकर ले गया था और उससे शादी कर ली थी। पुलिस ने लड़की को बरामद किया और नाबालिग होने के कारण उसे परिवार सौंप दिया। इससे बाद से ही आरोपी और उसके परिवार वालों तीरथ से रंजिश बना ली थी और वे उसे जान से मारने की धमकी दी थी। गुरुवार को मृतक की भाभी की तबीयत खराब होने के कारण तीरथ घर पर अकेला था, इसी का फायदा उठाकर लड़की के भाई और परिवार के तीन लोगों उसकी हत्या कर दी।
आरोपी को तलाश रही पुलिस
खंडवा डीएसपी हेड क्वाटर अनिल सिंह चौहान ने बताया कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार चल रहे नाबालिग आरोपी की तलाश की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
