फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa: A truck loaded with bananas looted by villagers

Khandwa: संतुलन बिगड़ने से केले से भरा ट्रक पलटा, राहगीरों और ग्रामीणों में मची केले लूटने की होड़

Sat, 20 Jul 2024 09:01 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 20 Jul 2024 09:01 AM IST
सार

MP: खंडवा नगर के हरसूद रोड पर केले से भरा एक ट्रक पलटी खा गया। इसके बाद सड़क से गुजर रहे राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों में ट्रक में भरे हुए कच्चे केलों को लूटने के लिए होड़ मच गई। इस दौरान जिससे जितने केले ले जाते बना, और जिस तरह से ले जाते बना, वह उस तरह से ही अधिक से अधिक केले ले जाता हुआ दिखाई दिया।

विज्ञापन
Khandwa: A truck loaded with bananas  looted by villagers
पलटी खाये ट्रक से ग्रामीणों ने लूट लिये केले

विस्तार

खंडवा जिले के राई रजुर गांव के पास रावेर से आ रहा केले से भरा एक ट्रक क्रासिंग के दौरान पलटी खा गया। इस ट्रक के पलटी खाने की सूचना पर यहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। यही नहीं यहां मौजूद ग्रामीणों की भीड़ ने पलटी खाये हुए ट्रक से नीचे गिरे हुए केलों को उठना शुरू कर दिया। जिसके हाथ में जो था, उसी में भरकर वह सड़क किनारे पड़े केलों को उठाकर अपने घर ले जाता दिखाई दे रहा था। बच्चे, बुजुर्ग, युवक और महिलाएं सभी इस दौरान केले उठाते नजर आए। वहीं कुछ तो अच्छी उपज वाले केलों को उठाने के लिए एक दूसरे छीनाझपटी भी करते नजर आए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि, हरसूद रोड पर राई रजुर गांव के समीप सड़क के किनारों पर साइड शोल्डर नहीं डले थे। इसी के चलते यहां से गुजर रहे इस केले से भरे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह धड़ाम से वहां पलटी खा गया। हालांकि इसके ड्राइवर कंडक्टर को मामूली खरोंचे आईं और वे सुरक्षित रहे, साथ ही किसी अन्य को भी इस दुर्घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है। इधर कुछ देर बाद ट्रक मालिक ने पोकलेन मशीन की मदद से ट्रक को सीधा कराया, और ग्रामीणों की लूट के बाद बचे हुए केलों को ट्रक में वापस भरवा कर ले जाया गया।
विज्ञापन

पलटी खाये ट्रक से ग्रामीणों ने लूट लिये केले

विज्ञापन
विज्ञापन

पलटी खाये ट्रक से ग्रामीणों ने लूट लिये केले

 

पलटी खाये ट्रक से ग्रामीणों ने लूट लिये केले

पलटी खाये ट्रक से ग्रामीणों ने लूट लिये केले

 

पलटी खाये ट्रक से ग्रामीणों ने लूट लिये केले

पलटी खाये ट्रक से ग्रामीणों ने लूट लिये केले

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed