फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa: A high speed tractor trolley carrying villagers overturned

Khandwa : गमी के कार्यक्रम में जा रहे ग्रामीणों की तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो की मौत, आठ से अधिक घायल

Tue, 23 Jul 2024 05:09 PM IST
Khandwa bureau खंडवा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:09 PM IST
सार

दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर ट्राली तेज रफ्तार की वजह से अनियंत्रित हुई और पलटी खा गई। इसमें सवार सभी लोग सांवलखेड़ा के रहने वाले हैं जो गमी के कार्यक्रम में जा रहे थे।

विज्ञापन
Khandwa: A high speed tractor trolley carrying villagers overturned
ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्राली हुई दुर्घटनाग्रस्त

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के ग्रामीण अंचल में मंगलवार दोपहर हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब ग्रामीणों से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और घायल ग्रामीण सड़क पर तड़पते हुए दिखाई दिए। खालवा ब्लॉक की रोशनी चौकी क्षेत्र में हुए इस हादसे में फिलहाल दो लोगों की मौके पर मौत की सूचना मिली है।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही तीन एंबुलेंस को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और घायलों को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। ट्राली सवार सभी लोग सांवलखेड़ा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर ट्राली तेज रफ्तार से चल रही थी और अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन


रोशनी चौकी प्रभारी राजेंद्र सोलंकी ने बताया कि यह घटना सेमलिया फाटे के समीप हुई। सूचना मिलने के बाद तत्काल पुलिस टीम को रवाना किया गया और 108 एंबुलेंस को भी सूचित किया गया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को रोशनी स्वास्थ्य केंद्र से खालवा और गंभीर घायलों को खंडवा के जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त हुई ट्रैक्टर ट्राली तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। इसमें सवार सभी लोग सांवलखेड़ा के निवासी थे, जो किसी गमी के कार्यक्रम में जा रहे थे। रास्ते में सेमलिया फाटे पर ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और ट्राली पलट गई। इस हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि कुछ लोग गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजे गए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed