फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa Crime News Husband Kills Wife Brutally Over Minor Cooking Dispute Mp News in hindi

खौफनाक हत्याकांड: मटन के लिए पत्नी का मर्डर, बचने के लिए भागी तो पैर तोड़े; रेंगकर जाने लगी तो कुचल दिया सिर

Thu, 06 Mar 2025 09:27 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 06 Mar 2025 09:27 AM IST
सार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के जावर थाना क्षेत्र में खाना बनाने के दौरान हुए विवाद में गुस्साए पति ने पत्नी की बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी। रातभर लाश के पास पति सोता रहा।

विज्ञापन
Khandwa Crime News Husband Kills Wife Brutally Over Minor Cooking Dispute Mp News in hindi
खंडवा में दिल दहलाने वाला हत्याकांड सामने आया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पति ने खाना बनाने के  मामूली विवाद में अपनी पत्नी की खौफनाक तरीके से हत्या कर दी।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार मामला जावर थाना के भकराड़ा गांव का है। यहां खेत में बने अपने घर में पति-पत्नी पार्टी मना रहे थे। पत्नी चूल्हे पर मटन बना रही थी। जिसे बनने में देरी हुई तो पति को गुस्सा आ गया, और वह पत्नी को गालियां देने लगा। इस पर पत्नी ने भी नाराजगी जताई। पत्नी को विरोध करता देख, गुस्साए पति ने उसे लाठी और पत्थर से तब तक पीटा, जब तक की उसकी जान नहीं चली गई। यही नहीं, पत्नी की हत्या करने के बाद यह हत्यारा पति रातभर पत्नी के पास ही सोया रहा। अगले दिन यह हत्यारा पति सुबह उठा, और खून से सने कपड़ों में ही, पास ही रह रहे अपने रिश्तेदारों के पास पहुंचा। जहां उसने उन्हें पत्नी चंपा बाई को मार डालने की बात बताई। मामले की जानकारी मिलते ही जावर पुलिस मौके पर पहुंची और फिलहाल हत्यारे पति नागेंद्र तोमर को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


खंडवा एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि जावर थाना के भकराड़ा गांव में रहने वाले नागेंद्र तोमर के द्वारा उसकी 35 वर्षीय पत्नी चंपा बाई की हत्या करने की जानकारी मिली थी। आरोपी नागेंद्र को हिरासत में ले लिया गया है, वहीं उसके घर के अंदर पत्नी चंपा का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला था। पूछताछ में मालूम चला है कि मृतक के पति नागेंद्र ने ही लोहे के पाइप, लकड़ी और पत्थर से अपनी पत्नी चंपा के सिर, मुंह और कमर में वार किए थे। घाव से खून अधिक बहाने के चलते चंपा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहे के पाइप, लाठी ईंट-पत्थरों से की हत्या
ग्रामीणों ने बताया कि नागेंद्र खेत में मकान बनाकर रह रहा था। उसके दोनों बच्चे नाना-नानी के घर भकराड़ा गांव में रह रहे हैं। नागेंद्र और चंपा मटन बनाकर घर में ही पार्टी कर रहे थे, लेकिन मटन पकने में देर हो गई। नागेंद्र को भूख बर्दाश्त नहीं हो रही थी। उसने पत्नी को गालियां देना शुरू कर दिया। ये बात चंपा को अच्छी नहीं लगी। उसने विरोध किया। पत्नी का विरोध देख नागेंद्र को इस कदर गुस्सा आया कि उसने पहले लोहे के पाइप, फिर लाठी और ईंट-पत्थरों से भी चंपा पर कई वार किए। जिससे उसकी मौत हो गई।

घर में मिले खून के कई निशान
इधर नागेंद्र के घर में दीवार और फर्श पर खून के निशान मिले हैं। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि चंपा ने नागेंद्र से बचने का काफी प्रयास किया होगा। यही नहीं, जब चंपा जान बचाने के लिए घर से भाग रही होगी, तब नागेंद्र ने उसके पैर तोड़ दिए। फिर जब वह रेंगकर जाने लगी, तो पत्थर मार-मारकर उसका सिर भी कुचल दिया और कमर तोड़ दी। उधर घटना के बाद चंपा के परिजन ने पोस्टमार्टम रूम के बाहर हंगामा किया। उन्होंने नागेंद्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। जिन्हें सीएसपी ने समझाइश देकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed