फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Hit the couple's car, then chased them, pulled the woman's hair and apologized on their knees

रईसजादों का आतंक: दंपती की कार को टक्कर मारी, फिर पीछा कर महिला के बाल खींचे और घुटनों के बल मंगवाई माफी

Thu, 02 Nov 2023 10:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 02 Nov 2023 10:51 PM IST
सार

खंडवा में करवाचौथ की रात अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखी एक कार सवार महिला और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी युवकों ने महिला से माफी भी मंगवाई। 

विज्ञापन
Hit the couple's car, then chased them, pulled the woman's hair and apologized on their knees
खंडवा में दंपती से मारपीट की गई। फिर महिला से माफी मंगवाई गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा में बुधवार देर रात एक प्रोफेसर दंपती के साथ पहले तो मारपीट करने और बाद में उनसे पैर पकड़कर माफी मंगवाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि करवा चौथ की रात प्रोफेसर दंपती अपनी कार से एक कार्यक्रम के बाद वापस घर की तरफ जा रहे थे, तभी उनकी कार को तीन रईसजादों की कार ने पीछे से टक्कर मार दी। महिला के पति ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो कार सवार युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। यही नहीं, इन युवकों ने उनका पीछा किया और एक सुपर मार्केट में घुसकर उनके साथ फिर से मारपीट की और महिला से पैर पकड़कर माफी तक मंगवाई। यह पूरी घटना सुपर मार्केट के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो कि अब वायरल हो चला है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, तो वहीं मामले की जांच की जा रही है ।
विज्ञापन


खंडवा में करवाचौथ की रात अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखी एक कार सवार महिला और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शहर के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की डायरेक्टर महिला अपने शासकीय संगीत महाविद्यालय के प्रोफेसर पति के साथ बुधवार देर शाम कार्यक्रम से वापस अपने घर की तरफ जा रहीं थीं। तभी शहर के लाल चौकी क्षेत्र में उनकी कार को पीछे से आ रही कार नंबर एमपी 12 आर 1313 ने टक्कर मार दी। जिस पर महिला के पति डॉक्टर रोमिल जैन अपनी कार से बाहर निकलकर युवकों को समझाने की कोशिश करने लगे। इसी बीच इन कार सवार तीन युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे घबराए प्रोफेसर दंपती वापस अपनी कार से निकल गए।
विज्ञापन


जब प्रोफेसर दंपती अपने घर की तरफ जा रहे थे, तब इन कार सवार युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया, जिससे डर कर प्रोफेसर दंपती रास्ते में बने एक सुपर मार्केट के अंदर चले गए। इसी बीच तीनों युवक उस सुपरमार्केट के अंदर घुसकर दोनों पति-पत्नी के साथ फिर से मारपीट करने लगे। जिस पर सुपरमार्केट के संचालक महेश राठौर ने भी बीच बचाव करने की कोशिश की। तब इन युवकों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। युवक यही नहीं रुके, उन्होंने महिला के बाल पकड़कर खींचे और उनसे हाथ जोड़कर, घुटनों के बल बैठकर माफी तक मंगवाई। इसके बाद ही दोनों पति-पत्नी की जान बची। यह पूरी घटना पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि ये कार सवार युवक शहर के एक अमीर कारोबारी के परिवार के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफेसर दंपती की शिकायत पर शहर के मोघट थाना पुलिस ने आरोपी अज्ञात युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया था, तो वहीं सीसीटीवी कैमरे से फोटो दिखवाए जाने के बाद आरोपियों की पहचान महीप, गगन और राजा भसीन के रूप में हुई है। उनकी कार राजा भसीन के नाम पर दर्ज है, जो कि शहर के अमृत सर्विस सेंटर के मालिक हैं। वहीं इस घटना को लेकर मोघट थाना टीआई बृजभूषण हिरवे ने बताया कि एक दंपती के साथ इस तरह का बर्ताव अमानवीय है। शिकायत मिली है। पहले दंपती ने कार नंबर बताया था, आरोपियों के नाम नहीं बताए थे। इसलिए अज्ञात में केस दर्ज किया गया है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज से पहचान के बाद तीनों आरोपियों के नाम बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed