फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Elderly couple was kept under digital arrest for 13 days and swindled of 50 lakh

Khandwa: दंपती को 13 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा, 50 लाख से अधिक की कर ली ठगी; डरे बुजुर्गों ने 19 दिन बाद की शिकायत

Wed, 20 Aug 2025 07:24 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 20 Aug 2025 07:24 PM IST
सार

खंडवा जिले में ठगों ने बुजुर्ग दंपती को फर्जी पुलिस बनकर वीडियो कॉल के जरिए "डिजिटल अरेस्ट" में रखा और 13 दिन तक डराकर उनसे करीब 50 लाख रुपये की ठगी की। ठगों ने एफडी तुड़वाकर बैंक से पैसे निकलवाए और जमानत के नाम पर भी रकम वसूली। मामला अब साइबर सेल जांच में है। 

विज्ञापन
Elderly couple was kept under digital arrest for 13 days and swindled of 50 lakh
बुजुर्ग दंपती से डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हुई 50 लाख की ठगी

विस्तार

खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपती को 13 दिन तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 50 लाख रुपए की ठगी करने का बड़ा मामला सामने आया है। इस दौरान ठगों ने बुजुर्ग को कई बार बैंक भेजकर उनकी एफडी तुड़वाकर रकम निकलवा ली। यही नहीं, उन्हें ऑनलाइन ही 70 हजार रुपये लेकर जमानत भी दे दी गई। मामले का खुलासा तब हुआ, जब करीब 18 दिन बाद जन्माष्टमी पर बुजुर्ग महिला अपने भाई के घर गई। जहां भतीजे को सारी घटना बताई। इसके बाद परिजन ने साइबर हेल्पलाइन सहित पुलिस को मामले की शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद से अब तक बुजुर्ग डरे-सहमे दिखे, जिन्हें खंडवा पुलिस टीम सहित एसपी ने बैठाकर समझाइश दी।

विज्ञापन


विज्ञापन


खंडवा एसपी मनोज कुमार राय के अनुसार पीड़ित दंपती की पंधाना में बर्तनों की दुकान है। उनके बच्चे नहीं हैं, और घर में दोनों अकेले रहते हैं। उन्हें 18 जुलाई को किसी ने मुंबई के कोलंबा थाने से फोन करने का कहते हुए धमकाया, और किसी को कुछ भी बताने पर गिरफ्तार करने का कहा। उनके साथ ठगी कर ली। इसके बाद पहले 21 जुलाई को 30 लाख रुपये और फिर 25 जुलाई को 19 लाख 50 हजार की एफडी तुड़वाकर आरटीजीएस करवा लिया। इसके बाद 27 जुलाई को 50 हजार और 31 जुलाई को 20 हजार रु जमानत करवाने के नाम पर ले लिए। अब इस मामले की जांच सायबर सेल के साथ ही पुलिस की एक स्पेशल टीम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी ने युवती को कार से रौंदकर दी खौफनाक मौत, मिलने नहीं आई तो लिया ऐसा बदला

वीडियो कॉल में दिखाया पूरा थाना
पीड़ित दंपती के अनुसार उन्हें ठगों ने पुलिस बनकर 18 जुलाई को फोन पर मुंबई के कोलाबा थाने से वीडियो कॉल किया, जिसमें पूरा थाना और पुलिस की वर्दी पहना स्टाफ दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि आपके इस नंबर से फर्जी तरीके से रुपयों का लेन-देन हुआ है। साथ ही यह नम्बर अपहरण, धोखाधड़ी और एक व्यक्ति की हत्या में भी इस्तेमाल हुआ है। इसकी जांच में आपको सहयोग करना होगा। अब आपको ना ही घर से बाहर निकलना है, और ना हमारे अलावा किसी का फोन उठाना है। इसके बाद एफडी तुड़वाने बैंक भेजा। वहीं बैंक में किसी को शक न हो, इसलिए उन्होंने हमसे कहा कि बैंक मैनेजर पूछे तो कहना प्रॉपर्टी खरीदी है, जिसके लिए पेंमेंट की जरूरत है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed