फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Complaint to Election Commission regarding cancellation of nomination of Khandwa BJP candidate

Khandwa: भाजपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द करने की मांग, कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग से की शिकायत, जानें मामला

Sun, 05 May 2024 10:44 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sun, 05 May 2024 10:44 AM IST
सार

कांग्रेस नेता लव जोशी ने आरोप लगाया कि खंडवा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने नामांकन पत्र में दोष सिद्धि के मामलों की जानकारी भ्रामक रूप से भरी है। उन्होंने चुनाव आयोग और जतना से सच छिपाया है। हमनें इसकी शिकायत की है।

विज्ञापन
Complaint to Election Commission regarding cancellation of nomination of Khandwa BJP candidate
शिकायतकर्ता कांग्रेस नेता लव जोशी

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल को लेकर केंद्रीय और प्रदेश स्तरीय चुनाव आयोग के साथ ही जिला स्तरीय निर्वाचन अधिकारी से एक शिकायत की गई है। जिसमें उन पर आर्थिक अनियमितता जैसे गंभीर आरोपों को अपने नामांकन पत्र में छिपाने का आरोप लगाए गए हैं। कांग्रेस नेता लव जोशी ने आर्थिक अनियमितता के अपराध से घिरे भाजपा प्रत्याशी का नामांकन को रद्द करने की मांग चुनाव आयोग से की है। 

विज्ञापन


शिकायतकर्ता और कांग्रेस नेता लव जोशी ने बताया कि खंडवा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल को मध्य प्रदेश पावर लूम बुनकर राज्य सहकारी संघ ने आर्थिक अनियमितता के आरोप में आयुक्त सहकारिता पंजीयक और सहकारिता न्यायालय के माध्यम से मार्च 2020 में पद से हटा दिया गया था, क्योंकि इन पर आर्थिक अपराध दर्ज करने का आदेश जारी किया गया था। उस आदेश की कॉपी हमारे पास है, भाजपा प्रत्याशी द्वारा जो नामांकन पत्र भरा गया है, उसके पेज क्रमांक 5 और 6 में दोष सिद्धि के जो मामले हैं उसकी जानकारी उन्होंने भ्रामक रूप से भरी है।
विज्ञापन


ऐसा प्रत्याशी जनता के साथ क्या वफादारी निभाएगा ?
शिकायतकर्ता लव जोशी कहना है कि भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल द्वारा नामंकन पत्र में भरी गई जानकारी में लागू नहीं होता भरा गया है। उन्होंने खुलेआम धोखाधड़ी करके महत्वपूर्ण जानकारी छिपाई है। इस तरह की जानकारी छिपाने से मतदाताओं के साथ भी धोखाधड़ी की जा रही है। जो प्रत्याशी चुनाव आयोग के साथ ही धोखाधड़ी कर रहा है, वह जनता के साथ क्या वफादारी निभाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक अपराध के दोषी प्रत्याशी का हो नामांकन रद्द
जोशी ने कहा कि इसे लेकर मेरे द्वारा केंद्रीय और प्रदेश स्तरीय चुनाव आयोग के साथ ही खंडवा निर्वाचन अधिकारी को शिकायत की गई थी। स्क्रूटनी में उनके नामांकन पत्र को मान्यता क्यों दी जा रही है, यह प्रश्न चिन्ह है। जनता इस सच्चाई को छिपाने की सजा उन्हें अवश्य देगी। हम आयोग से उनका नामांकन रद्द करने की हम मांग करते हैं। आर्थिक अपराध के दोषी भाजपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed