फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Burhanpur: Madrasa was being run by encroaching on forest land, administration razed it to ground using JCB

Burhanpur: वन भूमि पर अतिक्रमण कर संचालित हो रहा था मदरसा, जिला प्रशासन के अमले ने किया जेसीबी से जमींदोज

Thu, 08 Aug 2024 04:12 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 08 Aug 2024 04:12 PM IST
सार

करीब 7 एकड़ के रकबे में अतिक्रमण किया गया था, जिसमें करीब तीन एकड़ मदरसे की जमीन थी। तो वहीं इस जमीन पर सोयाबीन की फसल भी बोई गई थी। इसके साथ दो अन्य लोगों की जमीन पर भी उपज लगाई गई थी। 

विज्ञापन
Burhanpur: Madrasa was being run by encroaching on forest land, administration razed it to ground using JCB
वन भूमि पर अतिक्रमण कर संचालित हो रहे मदरसे को हटाया गया

विस्तार

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के शिकारपुरा थाना अंतर्गत आने वाली शासकीय भूमि पर बने एक मदरसे को तोड़े जाने का मामला सामने आया है। दरअसल जिले के नेपानगर तहसील के ग्राम सांडस कला स्थित नजूल की जमीन पर बने एक भवन में मदरसा संचालित था। तो वहीं इसके आसपास की शासकीय जमीन पर खेती भी की जा रही थी। बताया जा रहा है कि मदरसा सुफ्फा एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित था जो कि लगभग तीन सालों से यहां चल रहा था। इसमें करीब 150 बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। जिस पर अतिक्रमण को लेकर वन अमले को शिकायत की गई थी। इसके बाद मौके पर पहुंचे नेपानगर एसडीएम, तहसीलदार के साथ ही वन विभाग और पुलिस बल ने अतिक्रमण हटाने के कार्रवाई की है ।
विज्ञापन


विज्ञापन


बताया जा रहा है कि करीब 7 एकड़ के रकबे में अतिक्रमण किया गया था, जिसमें करीब तीन एकड़ मदरसे की जमीन थी। तो वहीं इस जमीन पर सोयाबीन की फसल भी बोई गई थी। इसके साथ ही लगी हुई दो अन्य लोगों की जमीन पर भी मक्का और केले की उपज लगाई गई थी। इसे भी वन अमले ने ट्रैक्टर की मदद से नष्ट किया है। इधर जिला प्रशासन के अमले ने मदरसे के करीब चार कमरों को जेसीबी की मदद से ढहाया है, और इस क्षेत्र की शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। इस पूरी कार्रवाई के बाद यह जमीन वन अमले के सुपुर्द कर दी गई है। हालांकि इस दौरान किसी तरह की विवाद की स्थिति से निपटने के लिए भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद था। देर शाम तक इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया, जिसके बाद यह जमीन अतिक्रमण मुक्त बताई जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन




जमीन वन विभाग को होना है हैंडओवर
वहीं मौके पर कार्रवाई करने पुलिस टीम के साथ पहुंचे सीएसपी गौरव पाटिल ने बताया कि यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई है। यहां ग्राम सांडस कला और और ग्राम बड़ा जनावत के बीच कुछ अतिक्रमणकारियों ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर रखा था। यह भूमि रेवेन्यू डिपार्टमेंट की है, जो की वन विभाग को हैंडओवर होना है। जहां बड़े रकबे पर अतिक्रमण किया हुआ था, और यहां पर राजस्व की टीम के साथ ही वन विभाग और पुलिस की टीम के करीब 20 से 25 लोग मौजूद हैं। साथ ही किसी प्रकार का विवाद ना हो इसके लिए पुलिस फोर्स भी लगाया गया।

अतिक्रमण कर बन रही थी बिल्डिंग
नेपानगर एसडीएम भागीरथ बाखला ने बताया कि यह शासकीय भूमि थी। यहां पर अतिक्रमण पाया गया था। जिसे हटाकर वन विभाग के सुपुर्द किया जा रहा है। यहां पर कुछ क्षेत्र में फसल लगा रखी थी और एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग भी थी। जिसका भी कोना तोड़ा गया है। हालांकि इस जगह मदरसा होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी यह नहीं कह सकते। क्योंकि यह बिल्डिंग अंडर कंस्ट्रक्शन थी। इस मामले में कोई शिकायतकर्ता भी नहीं था। यह तो वन विभाग की भूमि थी, इसलिए अतिक्रमण हटाकर उसे वापस सौंपा जा रहा है।

वन भूमि पर अतिक्रमण कर संचालित हो रहे मदरसे को हटाया गया

वन भूमि पर अतिक्रमण कर संचालित हो रहे मदरसे को हटाया गया

 

वन भूमि पर अतिक्रमण कर संचालित हो रहे मदरसे को हटाया गया

वन भूमि पर अतिक्रमण कर संचालित हो रहे मदरसे को हटाया गया

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed