फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   BJP MP saidat the booth where Congress will get zero votes, I will meet its workers with Modi ji

MP: BJP सांसद का ऑफर, कहा-जिस बूथ पर कांग्रेस को मिलेंगे जीरो वोट, वहां के कार्यकर्ताओं को मोदी जी से मिलाऊंगा

Sat, 11 May 2024 02:31 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 11 May 2024 02:31 PM IST
सार

Khandwa News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने कार्यकर्ताओं को अयोध्या दर्शन करने और पीएम मोदी से मिलने के लिए ऑफर दिया है। उन्होंने कहा कि जिस बूथ पर कांग्रेस को जीरो वोट मिलेंगे, वे वहां के कार्यकर्ताओं को पीएम मोदी से मिलाएंगे।

विज्ञापन
BJP MP saidat the booth where Congress will get zero votes, I will meet its workers with Modi ji
सभा को संबोधित करते भाजपा प्रत्याशी और सासंद ज्ञानेश्वर पाटिल।

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से भाजपा प्रत्याशी और मौजूदा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें सांसद पाटिल एक सभा के दौरान मंच से कांग्रेस मुक्त भारत बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान वे 80 फीसदी से अधिक मतदान होने वाले बूथों के कार्यकर्ताओं को अयोध्या दर्शन कराने के लिए ले जाने की बात कह रहे हैं। साथ ही, जिस बूथ पर कांग्रेस को जीरो वोट मिलेगा, उस बूथ के कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलाने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। वायरल वीडियो शुक्रवार देर रात को बुरहानपुर में हुई भाजपा की एक सभा का है, जहां सांसद पाटिल जनता से उनके पक्ष में वोट करने की अपील करने पहुंचे थे ।

विज्ञापन


वायरल वीडियो में यह बोले सांसद पाटिल
वायरल वीडियो में सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल मंच से बोलते हुए दिखाई दे रहे हैं कि, जिस बूथ पर 80% से अधिक मतदान होगा, उस बूथ के कार्यकर्ताओं को वह अयोध्या दर्शन के लिए लेकर जाएंगे। आगे कहते हुए दिख रहे हैं कि जैसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि कांग्रेस मुक्त भारत बनाना है, तो कांग्रेस मुक्त भारत कब बनेगा, जब हमारा बूथ कांग्रेस मुक्त बनेग । कांग्रेस मुक्त बूथ बनाने के लिए, जिस बूथ पर कांग्रेस को जीरो वोट मिलेगा, उस बूथ के कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी से मिलाने के लिए लेकर जाऊंगा। यह आप लोगों से निवेदन है कि आप खुद उम्मीदवार बनकर एक-एक वोट 13 तारीख को, एक नंबर के कमल के फूल का बटन दबाओ और मुझे आशीर्वाद दो। प्रधानमंत्री मोदी जी के हाथ मजबूत करो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed