{"_id":"66a4e0d58194eb8ded032ccc","slug":"baba-omkars-darshan-is-being-done-in-three-to-four-hours-amidst-rain-khandwa-news-c-1-1-noi1224-1935078-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa: बारिश के बीच तीन से चार घंटे में हो रहे बाबा ओंकार के दर्शन, हजारों की संख्या में पहुंच रहे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: बारिश के बीच तीन से चार घंटे में हो रहे बाबा ओंकार के दर्शन, हजारों की संख्या में पहुंच रहे भक्त
Sat, 27 Jul 2024 06:05 PM IST
खंडवा ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: खंडवा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jul 2024 06:05 PM IST
सार
भीड़ के चलते करीब तीन से चार घंटे में भक्तों को बाबा ओंकार के दर्शन हो पा रहे हैं। भक्तों की लंबी-लंबी लाइनें भी लग रही हैं, जो की मंदिर परिसर के बाहर तक लगी हुई हैं।
विज्ञापन
बाबा ओंकार के दर्शन के लिए लग रही भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसूनी बारिश का दौर जारी है और इसी के साथ ही प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में अच्छी बारिश हो रही है। नगर में शनिवार सुबह करीब चार बजे से शुरू हुआ बारिश का दौर दो घंटे तक चलता रहा। उसके बाद से दोपहर तक बारिश बंद रही।
विज्ञापन
हालांकि, दोपहर करीब दो बजे से एक बार फिर से नगर में बारिश का दौर शुरू हुआ, जो की देर शाम तक भी जारी है। हालांकि, इस दौरान देश भर से आने वाले बाबा ओंकार के भक्तों का लगातार यहां आने का सिलसिला जारी है और उनकी श्रद्धा के सामने बारिश की यह रुकावट मामूली साबित हो रही है।
विज्ञापन
भीड़ के कारण हो रहे तीन से चार घंटे में दर्शन
वहीं, अभी श्रावण मास भी चालू है, जिसके चलते भक्तों की भारी भीड़ यहां पहुंच रही है। इस भीड़ के चलते करीब तीन से चार घंटे में भक्तों को बाबा ओंकार के दर्शन हो पा रहे हैं। और भक्तों की लंबी-लंबी लाइनें भी लग रही है, जो की मंदिर परिसर के बाहर तक लगी हुई है। इस बीच मंदिर परिसर में मौजूद भक्त तो बारिश से बचे हुए हैं। लेकिन परिसर के बाहर के भक्तों को बारिश में भीगते हुए बाबा ओंकार के दर्शनों का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
हालांकि, यहां आने वाले भक्त इससे भी खुश ही नजर आ रहे हैं और वे लगातार भोले बाबा के जयकारे लगाते नजर आ रहे हैं। यहां मौजूद भक्तों की लाइनें दोनों पुलों तक पहुंच चुकी हैं। लेकिन फिलहाल मंदिर ट्रस्ट के द्वारा दर्शन के लिए वीआईपी टिकट व्यवस्था बंद कर दी गयी है और सभी भक्तों को सामान्य लाइनों में लगकर ही दर्शन करवाए जा रहे हैं।
बिजली पानी सहित सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
इधर, माना जा रहा है कि अब तक भगवान ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर के दर्शन करने सुबह से करीब 50,000 भक्त पहुंच चुके हैं और यह सिलसिला अभी भी जारी है। वहीं, देश भर से यहां पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन ने भी दर्शन की उचित व्यवस्था कर रखी है। इस दौरान खंडवा एसपी मनोज कुमार राय के निर्देशानुसार मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। इसके साथ ही जिला कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने भी मंदिर ट्रस्ट के साथ ही पुनासा एसडीएम शिवम कुमार प्रजापति को मंदिर में दर्शनों की व्यवस्थाएं बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए हुए हैं।वहीं, नगर परिषद ओंकारेश्वर के द्वारा यहां बिजली और पानी के इंतजाम के साथ ही सफाई की विशेष व्यवस्था की गई है।

दर्शन के लिए लगी भीड़
