फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Applications are being accepted for Sports Awards 2024 in Madhya Pradesh

Khandwa News: खेल पुरस्कार 2024 के लिए करें आवेदन, जानिए क्या है पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया

Thu, 20 Jun 2024 10:06 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 20 Jun 2024 10:06 AM IST
विज्ञापन
Applications are being accepted for Sports Awards 2024 in Madhya Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश में युवा कल्याण विभाग के द्वारा दिए जाने वाले खेल पुरस्कारों के आवेदन लिए जा रहे हैं। ये पुरस्कार मप्र शासन के नवीन पुरस्कार नियम 2021 के अनुसार दिए जाना है] जिसमें पिछले 5 वर्षों (01 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2024) में अर्जित खेल उपलब्धियों के आधार पर इन्हें प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन


इन खेल पुरस्कार 2024 के अंतर्गत एकलव्य, विक्रम, विश्वामित्र, स्व. श्री प्रभाषजोशी एवं लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार के लिए 15 जून से 31 जुलाई 2024 तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इस दौरान साहसिक खेल (समुद्र, जमीन एवं वायु आधारित) के लिए भी विक्रम एवं एकलव्य पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इन पुरस्कारों के लिए पात्रता, पुरस्कार राशि के साथ ही अन्य शर्ते विभागीय वेबसाइट www.dsyw.mp.gov.in पर उपलब्ध है। आवेदक विभागीय वेबसाइट पर दी गई लिंक से या सीधे https://anudan.dsywmp.gov.in तथा प्लेस्टोर से खेल और युवा कल्याण के Anudan एप्प डाउनलोड करके भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।
विज्ञापन


बता दें कि आवेदक को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आवेदन की प्रति (जिस पर पंजीयन क्रमांक अंकित हो) के साथ खेल प्रमाण पत्र एवं अन्य अभिलेख की छायाप्रति संबंधित जिले के जिला खेल और युवा कल्याण कार्यालय/संचालनालय खेल और युवा कल्याण, टीटी. नगर स्टेडियम, भोपाल में 31 जुलाई 2024 तक जमा करना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदन पत्र पुरस्कार के लिए मान्य नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed