फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa: The father killed the relative who molested the minor daughter, threw the body into pieces in the river

खंडवा: नाबालिग बेटी को छेड़ने वाले रिश्तेदार को पिता ने उतारा मौत के घाट, शव के टुकड़े-टुकड़े कर नदी में फेंका

Mon, 28 Mar 2022 11:20 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 28 Mar 2022 11:20 AM IST
सार

खंडवा के नर्मदा नगर में नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पिता ने अपने साले के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। बेटी के पिता ने उसके शव के 3 टुकड़े किए और अजनाल नदी में फेंक दिया। 

विज्ञापन
Khandwa: The father killed the relative who molested the minor daughter, threw the body into pieces in the river
बेटी से छेड़छाड़ करने वाले रिश्तेदार की पिता ने की हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खंडवा जिले के नर्मदा नगर में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को छेड़ने वाले रिश्तेदार को कुल्हाड़ी और हंसिए से मौते के घाट उतार दिया। युवक का शव तीन हिस्सों में नदी में मिला है। पुलिस ने हत्या में शामिल बेटी के पिता और उसके मामा को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बेटी के पिता ने अपने साले के साथ मिलकर नाबालिग के छोड़ने वाले अपने रिश्तेदार को अजनाल नदी के पास बने मंदिर के सामने रखकर काटा, उसके बाद शव को न्यूड हालत में ही सिर, धड़ और घुटने के नीचे के दोनों पैरों को फेंक दिया। रविवार को नदी में मृतक के अंग मिले। 
विज्ञापन


घटना का खुलासा नर्मदा नगर थाना क्षेत्र के सक्तापुर गांव के नरेंद्र ने किया। वह रविवार सुबह अजनाल नदी में नहाने गया था। उसे नदी के घाट पर शिव मंदिर के सामने खून फैला दिखा। बाद में नदी में सिर, धड़ और पैर को अलग-अलग दिखे तो  वह घबराकर गांव के सरपंच शिवराज सिंह को सूचना देने पहुंचा। सरपंच ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही SP विवेक सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। गोताखोरों की मदद से सिर, धड़ और पैर को नदी से बाहर निकलवाया। फॉरेंसिक जांच में शव को धारदार हथियार से काटने का खुलाीसा हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed