{"_id":"63a445f14c9d8f0c054062ce","slug":"khandwa-husband-hit-his-wife-with-a-brick-on-the-matter-of-cooking","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa: खाना बनाने की बात पर पति ने पत्नी के सिर पर दे मारी ईंट, पछतावा होने पर रातभर शव के साथ बैठा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: खाना बनाने की बात पर पति ने पत्नी के सिर पर दे मारी ईंट, पछतावा होने पर रातभर शव के साथ बैठा रहा
Thu, 22 Dec 2022 05:26 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 22 Dec 2022 05:26 PM IST
सार
खाना बनाने की बात पर बुजुर्ग दंपती में विवाद हुआ। पति ने ईंट उठाकर पत्नी के सिर पर दे मारी। पत्नी ने घर के आंगन में ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। पछतावा होने पर पति रातभर पत्नी के शव के पास बैठा रहा। मामला खंडवा जिले का है।
विज्ञापन
खंडवा में मामूली विवाद में पत्नी की हत्या
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के खंडवा में मामूली विवाद में पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। खाना बनाने की बात पर बुजुर्ग दंपती में विवाद हुआ। पति ने ईंट उठाकर पत्नी के सिर पर दे मारी। पत्नी ने घर के आंगन में ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। पछतावा होने पर पति रातभर पत्नी के शव के पास बैठा रहा। पुलिस ने सुबह उसे वहीं से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बेटों का कहना है कि पिता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
जानकारी के अनुसार मामला खंडवा जिले के हरसूद के दमदमा गांव का है। पुलिस ने बताया कि दमदमा गांव में 75 वर्षीय रामकरण पिता सुखराम लोहार अपनी पत्नी फूलवती के साथ रहते थे। उनके चार बेटे व दो बेटियां हैं। सभी बाहर रहते हैं। 19 दिसंबर को खाना बनाने की बात पर रामकरण का पत्नी फूलवती से विवाद हो गया। बात बढ़ने पर रामकरण ने फूलवती के सिर पर ईंट मार दी। खून बहने से फूलवती की मौत हो गई। हादसे से सदमे में पहुंचे रामकरण रातभर शव के साथ बैठे रहे। सुबह पड़ोसियों को जानकारी लगी तो पुलिस और दंपती के बेटों को खबर की गई। पुलिस करीब 11 बजे मौके पर पहुंची, तब तक रामकरण शव के पास बैठा था।
पड़ोसियों की मानें तो दंपत्ती के बीच आए दिन विवाद होते थे। जिससे उन्हें रात को सामान्य विवाद समझ वे बीच-बचाव करने नहीं आए। चौकड़ी गांव में रहने वाले बेटे रामकरण ने बताया कि हमें पड़ोसियों ने फोन किया तो घटना का पता चला। पिता की दिमागी हालत ठीक नहीं है। वे छोटी-छोटी बात पर झगड़ा कर लेते थे। रातभर पिता घर में ही रहे। पुलिस आई तो मां के शव के पास ही वे बैठे मिले।