{"_id":"628cce17ae491a194663b856","slug":"khandwa-hair-cut-after-assault-with-monk-outrage-in-hindu-organizations-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa: साधु के साथ मारपीट के बाद जटा काटी, हिन्दू संगठनों में आक्रोश, मामला सामने आने के बाद आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: साधु के साथ मारपीट के बाद जटा काटी, हिन्दू संगठनों में आक्रोश, मामला सामने आने के बाद आरोपी गिरफ्तार
Tue, 24 May 2022 06:17 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 24 May 2022 06:17 PM IST
सार
हाट बाजार में भिक्षा मांग रहे एक साधु को पहले सरेबाजार पीटा फिर उसे नाई की दुकान पर ले जाकर उसकी जटा काट दी और उसे भद्दी गालियां दी गईं।
विज्ञापन
साधु के साथ मारपीट का मामला।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खंडवा जिले में एक साधु के साथ मारपीट और बाल काटने का मामला सामने आया है। साधु के साथ एक युवक ने अभद्रता की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग साधु के साथ मारपीट और गाली गलौच करते हुए नजर आ रहे हैं। मामले का खुलासा होने के बाद हिन्दू संगठनों में नाराजगी है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने बाल काटने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला खंडवा के आदिवासी बहुल इलाके खालवा का है। यहां हाट बाजार में भिक्षा मांग रहे एक साधु को पहले सरेबाजार पीटा फिर उसे नाई की दुकान पर ले जाकर उसकी जटा काट दी और उसे भद्दी गालियां दी गईं। मामला बीते रविवार का बताया जा रहा है। पूरी घटना को स्थानीय लोगों ने मोबाइल में कैद किया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना पर संज्ञान लिया और आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।
मामले की जानकारी देते हुए खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह कहा कि साधु के साथ मारपीट और जटा काटने का मामला रविवार का है। साधु बाजार में भिक्षा मांग कर अपना जीवन यापन करता है। वहीं, आरोपी प्रवीण गौर होटल संचालक है। किसी बात को लेकर होटल संचालक और साधु में बहस हो गई, जिसके बाद होटल संचालक ने उसे सरेबाजार पीटा और सैलून की दुकान में ले जाकर उसकी जटा काट दी। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे की हालत में था।
विज्ञापन
साधु की तलाश में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने कथित युवक की कब्जे से साधु को छुड़ा लिया था, लेकिन उसके बाद से साधु की कोई जानकारी नहीं मिल रही है। फिलहाल पुलिस साधु की तलाश में जुटी है।