फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa: Father kidnaps his own minor son, arrested by Maharashtra Police

Khandwa: पिता ने अपने ही नाबालिग बेटे का किया अपहरण, महाराष्ट्र पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 09 Aug 2023 05:21 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 09 Aug 2023 05:21 PM IST
सार

खंडवा में रहने वाले एक व्यक्ति ने अलग रही पत्नी से लड़ाई-झगड़ा किया और बच्चे को मां से छीनकर घर ले आया। इस मामले की शिकायत होने पर महाराष्ट्र पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Khandwa: Father kidnaps his own minor son, arrested by Maharashtra Police
Rajasthan Police constable - फोटो : social media

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा में रहने वाले एक पिता ने अपने ही तीन साल के नाबालिग पुत्र का अपहरण कर लिया। इसे लेकर महाराष्ट्र पुलिस ने दबिश देकर यहां से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला पारिवारिक विवाद है। जब पति-पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद बढ़ा तो महिला मासूम को लेकर महाराष्ट्र चली गई थी। इसके बाद पति ने अपहरण की घटना को अंजाम दिया। पति अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर बेटे को लेने नागपुर स्थित अपनी ससुराल पहुंचा। वहां उसने मासूम को महिला से छुड़ाकर कार में बैठाया और उसे खंडवा ले आया। घटना के बाद पत्नी ने अपने पति समेत अन्य के खिलाफ महाराष्ट्रा में अपहरण का केस दर्ज करवाया था। 
विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
खंडवा के खान शाहवली में रहने वाले सीमेंट कारोबारी अब्दुल अलीम नईम परियानी का निकाह नागपुर के शांतिनगर में रहने वाली अक्सा से 2019 में हुआ था। अक्सा का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति अलीम और उसके परिवार ने उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। हालांकि, बताया जा रहा है कि महिला की शिकायत पर पूर्व में भी खंडवा के मोघट रोड़ थाने में पति के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। उसके बाद से ही महिला अपने तीन साल के मासूम के साथ मायके रहने चली गई थी। मायके जाने के बाद अक्सा ने अपने पति को तलाक का एक नोटिस भी भेजा था।
विज्ञापन


मां से छीन लाया बच्चे को
पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह नागपुर के तुलसीनगर इलाके में अक्सा अपने बच्चे के साथ दोपहिया वाहन पर सवार होकर जा रही थी। तभी एक कार ने दोपहिया वाहन को रोका। उस कार से अलीम और उसके साथी निकले। उन्होंने पहले तो अक्सा को धमकाया और फिर बच्चे को लेकर फरार हो गए। इसके बाद अक्सा ने अपने पति समेत उसके साथियों के खिलाफ नजदीक के ही थाने में मासूम के अपहरण का मामला दर्ज करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र पुलिस ने दो किया गिरफ्तार 
महाराष्ट्र पुलिस के जवान मंगलवार को खंडवा के मोघट थाने पहुंचे। मोघट पुलिस की मदद से महाराष्ट्र पुलिस पहले आरोपी अलीम के घर पहुंची। वह घर पर नहीं मिला। अलीम के घर की तलाशी लेने पर पुलिस ने अपहृत बच्चे को अपनी कस्टडी में ले लिया है। अपहरण में शामिल उसके अन्य साथी तनवीर पिता अब्दुल रियाज निवासी मोघट थाने के पीछे और मुख्त्यार अहमद पिता मुश्ताक निवासी राहतनगर को भी महाराष्ट्र पुलिस गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। मोघट थाना प्रभारी ब्रजभूषण हिरवे ने बताया कि एक पारिवारिक विवाद के मामले में महाराष्ट्र पुलिस ने हमसे मदद मांगी थी। हमने उनकी मदद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके हवाले कर दिया है। आगे की कार्यवाही महाराष्ट्र पुलिस करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed