फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa Crime Throated body of temple servant found in Dharamshala murdered

Khandwa Crime: धर्मशाला में मिला मंदिर के सेवादार का गला कटा शव, हत्या की आशंका

Mon, 26 Jun 2023 07:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 26 Jun 2023 07:59 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री दादाजी धाम में एक सेवादार युवक का गला कटा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना पदम नगर थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन
Khandwa Crime Throated body of temple servant found in Dharamshala murdered
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खंडवा स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री दादाजी धाम में एक सेवादार युवक का गला कटा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना पदम नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार दोपहर करीब तीन बजे दादाजी वार्ड स्थित नागपुर धर्मशाला के एक कमरे की है। घटना की जानकारी मिलते ही पदम नगर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजन नागपुर के होने से उन्हें सूचना दी गई और पुलिस ने शव को मोर्चरी रूम पहुंचाया।

विज्ञापन


बता दें कि गुरु पूर्णिमा आने वाली है और इस दिन यहां मेला लगता है। साथ ही लाखों भक्त धुनि माई के दर्शन करने आते हैं। ऐसे में पर्व की तैयारियों के बीच इस तरह की घटना होने से पर्व के दौरान सुरक्षा में चूक का भी अंदेशा बना हुआ है। शव के पास घर की रसोई में काम आने वाला चाकू भी पुलिस ने बरामद किया है। श्री दादाजी धाम में तीन साल पहले नागपुर का परिवार दर्शन के लिए आया था। यहां परिवार ने अपने इकलौते पुत्र प्रतीक पिता पुरुषोत्तम (25) निवासी नागपुर को दादाजी धाम की सेवा के लिए छोड़ दिया था। तब से लेकर अब तक प्रतीक दादाजी धाम के गेट नंबर छह के पास नागपुर वालों की धर्मशाला में रहकर सेवादारी कर रहा था।
विज्ञापन


रविवार दोपहर को उसका गला कटा शव धर्मशाला के रूम में ही मिला। युवक का गला सामने से कटा हुआ था और पूरे कमरे में खून फैला हुआ था, जिसे देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पदम नगर टीआइ अशोक सिंह चौहान बल के साथ मौके पर पहुंचे। यहां से पुलिस को एक चाकू भी मिला है। कमरे में मृतक के सामान के अलावा कुछ और नहीं मिला। दादाजी धाम के अन्य सेवादारों का कहना है कि प्रतीक पिछले कुछ दिनों से परेशान था। वह न तो किसी से बात कर रहा था, न भीड़भाड़ में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, टीआई पदम नगर थाना अशोक सिंह चौहान ने बताया कि फिलहाल मृतक के परिजनों को सूचना दी है, वह नागपुर से खंडवा के लिए रवाना हो चुके हैं। उनके आने के बाद पीएम कराया जाएगा। पीएम रिपोर्ट और फारेंसिक रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा होगा। कमरे में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed