{"_id":"649ed42edfcf865817036784","slug":"khandwa-banners-not-to-wear-indecent-clothes-outside-the-temples-the-organization-said-to-protect-culture-2023-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Khandwa: मंदिरों के बाहर लगे अशोभनीय वस्त्र न पहनने के बैनर, संगठन बोला- हिन्दू संस्कृति की रक्षा करने लगाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: मंदिरों के बाहर लगे अशोभनीय वस्त्र न पहनने के बैनर, संगठन बोला- हिन्दू संस्कृति की रक्षा करने लगाए
Fri, 30 Jun 2023 06:40 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 30 Jun 2023 06:40 PM IST
सार
खंडवा में भी मंदिरों के बाहर हिंदू जागरण मंच ने फ्लेक्स बैनर लगाए हैं, जिन पर लिखा है कि "विनम्र निवेदन महिलाएं एवं पुरुष मंदिर परिसर में अशोभनीय कपड़े जैसे जीन्स टी-शर्ट, हाफ पेन्ट, नाइट सूट, लोअर, बरमूडा, शार्टस् पहनकर प्रवेश न करें"।
विज्ञापन
खंडवा में मंदिरों के बाहर रखे पोस्टर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देशभर में मंदिरों में दर्शन करने को लेकर ड्रेसकोड लागू किए जाने के बैनर पोस्टर लगने लगे हैं। मध्यप्रदेश के खंडवा में भी मंदिरों के बाहर हिंदू जागरण मंच ने फ्लेक्स बैनर लगाए हैं, जिन पर लिखा है कि "विनम्र निवेदन महिलाएं एवं पुरुष मंदिर परिसर में अशोभनीय कपड़े जैसे जीन्स टी-शर्ट, हाफ पेन्ट, नाइट सूट, लोअर, बरमूडा, शार्टस् पहनकर प्रवेश न करें"। बता दें कि इस तरह के बैनर पहले भी कई बड़े शहरों और मंदिरों में लगाए जा चुके हैं। हिन्दू जागरण मंच इसे लेकर जन जागरण अभियान चला रहा है। मंच का कहना है कि अभी हम लोगों को जागृत कर रहे हैं ताकी हिन्दुओं की संस्कृति की रक्षा की जा सके।
विज्ञापन
खंडवा में हिंदू जागरण मंच ने लगाए पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
खंडवा में हिंदू जागरण मंच ने शहर के प्रमुख मंदिरों के बाहर पोस्टर-बैनर लगाए हैं। इनमें अशोभनीय वस्त्रों के साथ मंदिर में प्रवेश नहीं करने का निवेदन किया गया है। ये बैनर पोस्टर ऐसे समय में लगे हैं जब गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों में दर्शन करने अधिक संख्या में भक्त पहुंचते हैं। खंडवा के प्रसिद्ध संत दादाजी धूनीवाले की समाधि स्थल पर बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी बड़ी मात्रा में आते हैं। मंदिरों में पोस्टर लगाने वाले हिन्दू जागरण मंच के डॉ, अनीष अरझरे ने बताया कि भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए यह कदम उठाया है। हमारे देश की बहने पाश्चात्य वेशभूषा धारण करने लगी है। मठ, मंदिरों में भी वही वस्त्र पहनकर जाने लगे हैं। जिससे मंदिर की मर्यादा का उल्लंघन होता है। हमारा निवेदन है कि भारतीय परिवेश को अपनाते हुए उन्हीं वस्त्रों में मन्दिर में प्रवेश करें। जिससे हमारी संस्कृति की रक्षा हो सके। इसी जनजागृति को लेकर हिंदू जागरण मंच के द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है।
