फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa: Leaving Manipur Home Minister Amit Shah is visiting Madhya Pradesh Congress told real reason for this

Khandwa News: मणिपुर को छोड़कर मध्यप्रदेश के दौरे कर रहे हैं गृहमंत्री अमित शाह; कांग्रेस ने बताई असली वजह

Sun, 30 Jul 2023 08:50 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sun, 30 Jul 2023 08:50 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनावों की सरगर्मी बढ़ने लगी है। देश के गृहमंत्री अमित शाह एक के बाद एक मध्यप्रदेश के दौरे कर रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस ने खंडवा में अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भाजपा हार के डर से भयभीत है।

विज्ञापन
Khandwa: Leaving Manipur Home Minister Amit Shah is visiting Madhya Pradesh Congress told real reason for this
खंडवा में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में चुनावों की सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। अमित शाह लगातार मध्यप्रदेश के दौरे कर भाजपा कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दे रहे हैं। इसको लेकर खंडवा कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा को हार का डर सता रहा है। इसलिए भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के गृहमंत्री अमित शाह को मणिपुर जैसे ज्वलनशील मुद्दे को छोड़कर मध्यप्रदेश के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मणिपुर मुद्दे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अगर समय रहते ध्यान देते, तो आज मणिपुर की ऐसी हालत न होती। इतना ही नहीं कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज चौहान पर भी निशाना साधा और एक बार फिर मंदसौर में हुए गोलीकांड का मुद्दा उठाया। कांग्रेस ने शिवराज सिंह चौहान पर भ्रष्ट मुख्यमंत्री होने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा की अब सत्ता से जल्दी ही रवानगी होने वाली है। 

विज्ञापन


भाजपा को हार का ड़र सता रहा 
खंडवा में कांग्रेस ने चुनावी तैयारियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कांग्रेस नेता डॉ. मुनीश मिश्रा ने भाजपा पर जमकर जुबानी हमला किया। मुनीश मिश्रा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों को पांच सौगातें देने की घोषणाएं की हैं। वहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि शिवराज सरकार ने हमेशा किसान विरोधी रुख अपनाया है। मध्यप्रदेश में भाजपा राज में हजारों किसानों ने आत्महत्या की है। एक तरफ शिवराज सरकार किसान सम्मान निधि की बात करती है। दूसरी तरफ प्रदेश के लाखों किसानों को जानबूझकर अपात्र घोषित करके उन्हें रिकवरी के नोटिस दिए गए हैं। किसानों को फसल बीमा की राशि समय पर नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


डॉ. मुनीश मिश्रा ने कहा कि शिवराज सरकार ने 2017 में मंदसौर में किसानों पर गोली चलाई थी। लेकिन किसान विरोधी स्वरूप का परिचय देते हुए शिवराज सरकार ने आज तक मंदसौर गोलीकांड की जांच रिपोर्ट विधानसभा के पटल पर नहीं रखी है। उन्होंने तीन कृषि कानूनों को लेकर निशाना साधा और कहा कि जब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने तीन काले कृषि कानून लाए गए तो उस समय भी शिवराज सरकार ने उन कानूनों का पूरा समर्थन किया था। इन तीनों काले कानूनों का मकसद किसानों की जमीनों को कुछ पूंजीपतियों के हाथ में पहुंचाना था। इन कानूनों का विरोध करने में 700 से अधिक किसानों की मृत्यु हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं कांग्रेस के डॉ. मुनीश मिश्रा ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि भाजपा को मध्यप्रदेश में हार का डर सता रहा है, इस कारण अमित शाह बार-बार मध्यप्रदेश का दौरा कर रहे हैं। डॉ. मिश्रा ने कहा कि अमित शाह देश के गृहमंत्री है, उन्हें मणिपुर की जरा भी चिंता नहीं है। अगर चिंता होती तो केंद्रीय गृहमंत्री मणिपुर जैसा ज्वलंत मुद्दा छोड़कर मध्यप्रदेश में नहीं आते।  वे इस बात से घबराए हुए है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed