फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kendriya Jawahar Navodaya Vidyalaya students pelted stones at principal residence in Katni Madhya Pradesh

Katni: केंद्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय में फेयरवेल पार्टी में हंगामा, छात्रों ने प्रिंसिपल के आवास पर किया पथराव

Mon, 06 Feb 2023 05:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 06 Feb 2023 05:07 PM IST
सार

नवोदय विद्यालय के प्रिंसिपल ने बताया कि कुछ दिन पहले स्कूल में अनुशासन बिगड़ा हुआ था जिसे लेकर छात्रों के अभिभावकों को बुला कर हिदायत दी गई थी। इसके बाद फेयरवेल पार्टी में बच्चों ने बहुत उत्पात मचाया और देर रात छात्रों ने मेरे घर पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
Kendriya Jawahar Navodaya Vidyalaya students pelted stones at principal residence in Katni Madhya Pradesh
पुलिस के साथ केंद्रीय जवाहर नवोदय विद्यालय प्रिंसिपल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले के बड़वारा विकास खंड में केंद्रीय नवोदय विद्यालय है। यहां के विद्यार्थियों ने अपने ही स्कूल के प्रिंसिपल पर हमला बोल दिया। छात्रों ने देर रात उनके आवास पर पथराव किया। प्रिंसिपल का मानना है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार छात्रों को शह देने वाला स्कूल स्टाफ है।

विज्ञापन


बारहवीं के छात्रों ने किया आवास पर हमला
प्रिंसिपल आरके सेजवार के मुताबिक, बीते कुछ दिन स्कूल में अनुशासन बिगड़ा हुआ था। उसे कायम करने के लिए उनके अभिभावकों को बुला कर हिदायत भी दी थी। लेकिन फेयरवेल पार्टी में बच्चों ने बहुत उत्पात मचाया। उन्हें रोकने पर बारहवीं क्लास के छात्र गुट बना कर रात को नौ बजे प्रिंसिपल के घर पहुंच गए और जमकर गाली-गलौज की। इसके बाद रात को ग्यारह बजे तकरीबन पचास छात्रों ने प्रिंसिपल के घर पर हमला बोल दिया और जमकर पत्थरबाजी की।
विज्ञापन


खास बात ये है कि इन छात्रों के साथ स्कूल के भी छात्र शामिल थे। साथ ही स्कूल का स्टाफ भी घटनास्थल पर मौजूद था। लेकिन किसी ने भी उन उग्र छात्रों को रोकने की कोशिश नहीं की। देर रात प्रिंसिपल ने बड़वारा थाना को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय में घटना के बाद से डर का माहौल
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करवाया। हालांकि अभी तक किसी भी छात्र के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस वजह से अभी भी नवोदय विद्यालय में भय का माहौल बना हुआ है। स्कूल के प्रिंसिपल आरके सेजवार के मुताबिक, स्कूल स्टाफ की शह के चलते ही छात्रों ने इस तरह का कदम उठाया है। इस घटना से उनका पूरा परिवार भी भयभीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed