फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   KBC 2020 Bhopal teacher will be seen in KBC Karmaveer government school made hi-tech

KBC 2020: केबीसी कर्मवीर में नजर आएंगी भोपाल की शिक्षिका, सरकारी स्कूल को बनाया हाईटेक

Fri, 18 Dec 2020 08:44 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: देव कश्यप Updated Fri, 18 Dec 2020 08:44 AM IST
विज्ञापन
KBC 2020 Bhopal teacher will be seen in KBC Karmaveer government school made hi-tech
डॉ. उषा खरे (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala

मध्यप्रदेश के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जहांगीराबाद, भोपाल की प्राचार्य डॉ. उषा खरे को शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य हेतु सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' ने समाज के लिए कर्मवीर माना है।

विज्ञापन


उषा खरे का चयन केबीसी के कर्मवीर एपिसोड के लिए हुआ है। गौरतलब है कि कर्मवीर एपिसोड में विशेष क्षेत्र में योगदान देने वाले व्यक्तियों को शामिल किया जाता है। डॉ. उषा खरे 18 दिसंबर को प्रसारित होने जा रहे केबीसी के कर्मवीर एपिसोड में अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर सवालों का जवाब देतीं नजर आएंगी। डॉ. खरे का चयन शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए हुआ है।

विज्ञापन

डॉ. खरे को 2017 में राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान भी मिल चुका है। इसके अलावा वह राज्यस्तरीय शिक्षक सम्मान से भी सम्मानित हो चुकी हैं। उन्होंने एक सरकारी स्कूल को हाइटेक की श्रेणी में ला दिया है। इस स्कूल में छात्राएं टैबलेट के माध्यम से पढ़ाई करती हैं। स्कूल का पूरा कोर्स टैबलेट पर उपलब्ध है, जिसके माध्यम से छात्राएं पढ़ती हैं। 2014 में अंग्रेजी मीडियम स्कूल की शुरुआत हुई। वे इस स्कूल में 2011 से पदस्थ हैं। तब इस स्कूल में 400 छात्राएं अध्ययनरत थीं। वर्तमान में इस स्कूल में करीब 1200 छात्राएं पढ़ रही हैं। इस स्कूल की करीब 300 छात्राओं को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की तरफ से निशुल्क सर्टिफिकेशन कोर्स कराने के बाद नौकरी के भी प्रस्ताव मिले हैं। स्कूल की छात्राएं फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed