फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   KBC 16: maihar's contestant Swapna raises her hand on the question related to Lord Indra

KBC 16: भगवान इंद्र से जुड़े सवाल पर मैहर के कंटेस्टेंट स्वप्न ने किए हाथ खड़े! जवाब सुन बिग B भी हैरान

Thu, 26 Sep 2024 04:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 26 Sep 2024 04:59 PM IST
सार

स्वप्न चतुर्वेदी यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं और उन्होंने 'केबीसी 16' में 11 सवालों के सही जवाब दिए थे। इनमें से कुछ के लिए उन्होंने दी गईं लाइफलाइनों का भी इस्तेमाल किया था। 

विज्ञापन
KBC 16: maihar's contestant Swapna raises her hand on the question related to Lord Indra
मैहर के स्वप्न ने केबीसी 16 में हिस्सा लिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'कौन बनेगा करोड़पति 16' के लेटेस्ट एपिसोड में मैहर जिले के अमरपाटन के रहने वाले एडवोकेट के बेटे स्वप्न चतुर्वेदी नजर आए। उन्होंने होस्ट अमिताभ बच्चन के साथ करोड़पति बनने का गेम खेला। स्वप्न चतुर्वेदी ने शो में मुश्किल से मुश्किल सवालों के जवाब दिए और 6 लाख 40 हजार रुपये जीत लिए। लेकिन 12 लाख 50 हजार के सवाल पर आकर वह अटक गए। वह जवाब नहीं दे पाए और गेम क्विट करना पड़ा।
विज्ञापन


स्वप्न चतुर्वेदी यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं और उन्होंने 'केबीसी 16' में 11 सवालों के सही जवाब दिए थे। इनमें से कुछ के लिए उन्होंने दी गईं लाइफलाइनों का भी इस्तेमाल किया था। उन्होंने अप्रैल 2024 में 'कौन बनेगा करोड़पति 16' के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया, और फोन पर पूछे गए सभी सवालों के जवाब दिए। सिलेक्शन होने के बाद वह 'केबीसी' की हॉट सीट तक पहुंचे।
विज्ञापन


इस सवाल पर स्वप्न चतुर्वेदी ने छोड़ा KBC 16
अमिताभ बच्चन ने स्वप्न चतुर्वेदी से 12 लाख 50 हजार रुपये के लिए एक सवाल पूछा था, जिसका वह जवाब नहीं दे पाए। यह सवाल था- उनके द्वारा 'वृत्र' नामक राक्षस को मारने के कारण, हिंदू ग्रंथों में किस भगवान को 'वृत्रहन्' भी कहा जाता है?
विज्ञापन
विज्ञापन

A: भगवान शिव
B: भगवान वरुण
C: भगवान अग्नि
D: भगवान इंद्र

यह था सही जवाब, जीते 6 लाख 40 हजार रुपये
स्वप्न चतुर्वेदी ने ऑप्शन A चुना था, पर वह गलत था। सही जवाब ऑप्शन D था। हालांकि, सही उत्तर न पता होने पर वह पहले ही गेम छोड़ चुके थे और उसके बाद उन्होंने अपना अनुमानित जवाब दिया था, जो कि गलत निकला। इस तरह स्वप्न चतुर्वेदी 12 लाख 50 हजार रुपये जीतने से चूक गए और वह 6 लाख 40 हजार रुपये लेकर चले जाते हैं।

स्वप्न के जवाब से अमिताभ बच्चन भी खुश
स्वप्न चतुर्वेदी से व्यक्तिगत जीवन पर अमिताभ बच्चन ने सवाल किए। आज के युग मे ऐसे बच्चे कम होते हैं इसलिए स्वप्न का सवाल सीधे दिल को छू गया। अमिताभ बच्चन ने पूछा- 'आप अपनी जिंदगी में क्या करना चाहते है'? स्वप्न चतुर्वेदी ने जवाब दिया आईपीएस बनने की इच्छा है। अमिताभ बच्चन फिर सवाल किया 'पुलिस बनने का जज्बा कैसे आया' स्वप्न चतुर्वेदी जवाब दिया- पिता की वजह से आईपीएस बनने की प्रेरणा मिली है। क्योंकि मेरे पिता जी एक खिलाड़ी थे और मेरी भी खेल में रुचि थी। वही से आईपीएस बनने की सीख मिली।

स्वप्न के पिता पेशे से है वकील 
स्वप्न चतुर्वेदी के पिता सतीश चतुर्वेदी पेशे से एक वकील हैं। मां हाउस वाइफ हैं। स्वप्न घर में भाई बहनों में सबसे बड़े है। स्वप्न की दो बहनें हैं। एक बहन आईटी कंपनी में नौकरी कर रही है। और दूसरी सिविल सर्विस की तैयारी कर रही है। स्वप्न बीई की पढ़ाई कंप्लीट कर चुके है और अब अपने पिता से मिले प्रेणना के चलते आईपीएस की तैयारी में जुटे है।


500 बार देखी याराना, बिग बी ने सुनाया 'कच्चा पापड़' सीन का किस्सा
स्वप्न चतुर्वेदी ने गेम खेलते समय अमिताभ बच्चन को बताया कि उन्हें उनकी फिल्म याराना बहुत पसंद है और इसे 500 बार देख चुके हैं। यह सुन हैरान अमिताभ बोले- एक मूवी को 500 बार देखा? तब स्वप्न ने कहा कि वह तो अमिताभ के कुछ डायलॉग्स को बार-बार देख सकते हैं। फिर उन्होंने 'याराना' फिल्म के उस सीन का जिक्र किया, जिसमें एक हिंदी टीचर अमिताभ के किरदार को हिंदी सिखाने आता है। पर अमिताभ उन्हें 'कच्चा पापड़ पक्का पापड़' में उलझा देते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed