फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News ›   MP Crime: Body of Jal Jeevan Mission contractor, missing for two days, found buried 60 km away

MP Crime: 12 लाख की उधारी नहीं चुकाने पर पर ठेकेदार की गला रेतकर हत्या, फिर 60 किमी दूर खेत में गाड़ दिया शव

Tue, 20 Aug 2024 08:54 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 20 Aug 2024 08:54 AM IST
सार

कटनी में 12 लाख के लेन-देन के मामले में एक ठेकेदार की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बचने के लिए शव को 60 किमी दूर जाकर एक खेत में दफना दिया था। दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। 

विज्ञापन
MP Crime: Body of Jal Jeevan Mission contractor, missing for two days, found buried 60 km away
कटनी में ठेकेदार की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी पुलिस ने दो दिन से लापता ठेकेदार का मामला सुलझा लिया है। उसकी हत्या कर दी गई और शव 60 किमी दूर खेत में मि्ला है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिसने 48 घंटे में मामले का पर्दाफाश किया है। 
विज्ञापन


कटनी जिले के एनकेजे थाना क्षेत्र में जल जीवन मिशन के ठेकेदार की हत्या के मामले पर कटनी पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि आरोपियों ने पहले एनकेजे थाना क्षेत्र के सुर्खी टैंक के पास ठेकेदार शिवरतन ठाकरे का गला रेतकर उसकी हत्या की फिर उसे दफन करने 60 किमी दूर बरही थानांतर्गत ग्राम उबरा ग्राम में अजीत गुप्ता के खेत ले गए। वहां ठेकेदार के शव को 4 फीट गहरे गड्ढे में दफन कर डाला। पुलिस ने करीब 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की शिनाख्त की और उन्हें गिरफ्तार किया है। उन्होंने पूछताछ में बताया कि मृतक ठेकेदार और आरोपी किशन तिवारी के बीच 12 लाख का लेन-देन था, लेकिन पैसे देने पर मृतक शिवरतन ठाकरे आनाकानी कर रहा था जिस आक्रोशित होकर आरोपी ने अपने साथी विवेक उर्फ राज तिवारी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतक शिवरतन ठाकरे बालाघाट जिले का निवासी था, जो कटनी में जल जीवन मिशन का ठेका लेकर काम करता था। वहीं आरोपी किशन तिवारी भी उसी के साथ काम करता था। इसी बीच ठेकेदान ने किशन से 12 लाख की रकम उधार ली और करीब डेढ़ साल तक वापस लौटने के नाम पर बेवकूफ बनाता रहा। इसी दौरान आरोपी किशन को ठेकेदार के कटनी स्थित एचडीएफसी बैंक में लोन संबंधित कार्य के लिए आने की जानकारी लगी तभी किशन अपने साथी विवेक उर्फ राज तिवारी के साथ वहां पहुंचा और उसे सुर्खी टैंक बुलाया। विवाद होते ही उसकी गला रेतकर हत्या कर दी और सबूत मिटाने उसकी लाश को दूसरे के खेत में गाड़ दिया था। फिलहाल कटनी पुलिस ने घटना में प्रयुक्त काले रंग की कार को भी जब्त कर लिया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया था, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed