फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni: Vehicle thief gang busted, 28 vehicles recovered from three accused

Katni: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपियों से 28 वाहन बरामद

Mon, 03 Oct 2022 07:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 03 Oct 2022 07:50 PM IST
सार

पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर अलग-अलग जिलों से 28 वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Katni: Vehicle thief gang busted, 28 vehicles recovered from three accused
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 28 वाहन जब्त किए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कटनी में पिछले कई दिनों से सक्रिय वाहन चोर गिरोह आखिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर अलग-अलग जिलों से 28 वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


कटनी पुलिस अधीक्षक सुनील जैन ने बताया कि सीधी, रीवा, पन्ना समेत कटनी से भी वाहन जब्त किए हैं। जिसका मुख्य सरगना रीवा का सुनील साकेत है, जो कटनी के दो आरोपियों के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है। इनसे और भी चोरियों का खुलासा होने की उम्मीद है, पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन


एसपी जैन ने बताया कि कुठला समेत अन्य थानों में लगातार वाहन चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। कुठला टीआई के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपियों की पहचान की गई। दबिश देकर सोनू साहू और दीपक कुशवाहा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ में उन्होंने चोरी करना कबूल किया है। साथ ही रीवा के सुनील के इशारे पर काम करना बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने सुनील को भी गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर कुठला पुलिस ने रीवा, सीधी समेत कटनी के कई स्थानों में दबिश देते हुए 28 वाहन जब्त किए। पुलिस ने बताया कि रीवा का सुनील गिरोह का सरगना है। वह सोनू और दीपक के साथ वारदात करता था। ये आरोपी वाहन चुराकर अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखते थे। बाद में ये उन वाहनों को गिरवी रख देते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed