फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni: VD Sharma reached Katni, took a jibe at Congress, targeted Kamal Nath-Digvijay Singh.

Katni: कटनी पहुंचे वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर कसा तंज, कमलनाथ-दिग्विजय सिंह को जनता ने दिखाई उनकी असल जमीन

Fri, 05 Jul 2024 08:53 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कटनी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 05 Jul 2024 08:53 AM IST
सार

वीडी शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता ने भाजपा को 29 की 29 सीट जिताकर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस को उनकी असल जमीन बता दी है। जो कांग्रेस 100 सीट भी न जीत पाई वो भाजपा वाली एनडीए सरकार को गिराने का सपना देखती है। 

विज्ञापन
Katni: VD Sharma reached Katni, took a jibe at Congress, targeted Kamal Nath-Digvijay Singh.
कटनी पहुंचे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा खजुराहो लोकसभा में जीत का बाद पहली बार कटनी जिले के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने कटनी की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। 
विज्ञापन


खजुराहो लोकसभा में शामिल कटनी जिले की बहोरीबंद विधानसभा में गुरुवार को खजुराहो सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा पहुंचे थे। जहां जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, विधायक सहित बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया। सांसद वीडी शर्मा ने स्थानीय लोगों का धन्यवाद करते हुआ कहा कि हमारी जनता ने बेहिसाब समर्थन करते हुई प्रदेश की 10 सबसे ज्यादा वोटों वाली सीटों में खजुराहो का नाम शामिल किया है।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता ने भाजपा को 29 की 29 सीट जिताकर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस को उनकी असल जमीन बता दी है। जो कांग्रेस 100 सीट भी न जीत पाई वो भाजपा वाली एनडीए सरकार को गिराने का सपना देखती है। अब तो वो पश्चाताप कर रहे और हिंदुओं को हिंसावादी बताने में उतर आए हैं। अंत में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा की जिस कटनी ने मुझे दूसरी बार आशीर्वाद देकर अपना कर्जदार बना लिया है, मैं कटनी के विकास के लिए हरसंभव कोशिश करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed