{"_id":"64ce53367ca8854ec30c75a8","slug":"katni-two-brothers-drowned-while-taking-a-bath-in-the-strong-current-of-the-dam-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni: डैम के तेज बहाव में नहाने उतरे दो भाई डूबे, छोटे की जान बचाने के लिए बड़ा भाई भी कूदा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni: डैम के तेज बहाव में नहाने उतरे दो भाई डूबे, छोटे की जान बचाने के लिए बड़ा भाई भी कूदा था
Sat, 05 Aug 2023 07:18 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 05 Aug 2023 07:18 PM IST
सार
कटनी जिले की बिलहरी चौकी अंतर्गत ग्राम घुघरा के पास बने डैम में नहाने गए बड़ागांव के दो युवक पानी के बीच बने भंवर में जा फंसे। काफी तलाश के बाद भी दोनों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
कटनी में दो भाई डूबे
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी जिले में लबालब डैम में दो युवक डूब गए हैं। नहाते समय पहले छोटा भाई पानी में उतरा और डूबने लगा। बड़ा भाई उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया। देर शाम तक दोनों का पता नहीं चल सका था। पुलिस सहित एसडीईआरएफ की टीम सर्चिंग कर रही हैं।
जानकारी के अनुसार कटनी जिले की बिलहरी चौकी अंतर्गत ग्राम घुघरा के पास बने डैम में नहाने गए बड़ागांव के दो युवक पानी के बीच बने भंवर में जा फंसे। बिलहरी चौकी प्रभारी अरुणपाल ने बताया कि बड़ागांव निवासी 32 वर्षीय सुदामा यादव और 35 वर्षीय अनिल यादव दोनों भाई हैं। वो घुघरा नदी में बने डैम में नहाने पहुंचे थे। नहाने के लिए पहले सुदामा यादव पानी में उतरा, तभी पानी का बहाव बढ़ते ही वह भंवर के बीच फंस गया। किनारे पर खड़े अनिल यादव ने छोटे भाई को डूबने से बचाने के लिए छलांग लगा दी। लेकिन वो भी भंवर में फंस गया। दोनों ही भाई लापता हैं।
एसडीईआरएफ टीम पिछले 3 घंटों से लगातार सर्च कर रही है। लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी का भी पता नहीं चल सका है। जानकारों की मानें तो दोनों भाई पानी के बहाव में कई किमी दूर निकल चुके हैं। सर्च टीम को अंदेशा है कि नदी में कई बड़े पत्थर और चट्टान हैं उसी के बीच दोनों फंसे हो सकते हैं।