{"_id":"667d93a67baf5d2cf109f0e0","slug":"katni-tree-plantation-campaign-started-on-rocky-land-dfo-says-trees-are-form-of-god-which-only-gives-us-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: पथरीली जमीन पर वृक्षारोपण अभियान शुरू, DFO बोले- पेड़ ईश्वर का रूप, जो हमें सिर्फ देते ही हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: पथरीली जमीन पर वृक्षारोपण अभियान शुरू, DFO बोले- पेड़ ईश्वर का रूप, जो हमें सिर्फ देते ही हैं
Thu, 27 Jun 2024 10:00 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 27 Jun 2024 10:00 PM IST
सार
पथरीली जमीन को 2.19 लाख पेड़ों से भरने के लिए वृक्षारोपण अभियान शुरू किया गया है। डीएफओ ने कहा, पेड़ ईश्वर का रूप है। जो हमें सिर्फ देते ही हैं।
विज्ञापन
वृक्षारोपण करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी जिले में रीठी वन परिक्षेत्र के 300 हेक्टयर को हरा-भरा वन बनाने के लिए वनमण्डल अधिकारी, विधायक, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिक सहित बच्चों ने मिलकर करीब एक सैकड़ा पौधारोपण करते हुए अभियान की शुरुआत की है।
विज्ञापन
दरअसल, रीठी वन परिक्षेत्र में इस साल दो लाख 19 हजार पौधे लगाए जाना है। पथरीली जमीन और समतल जमीन होने के चलते यहां नीम, पीपल, आंवला, शीशम और सागौन जैसे अलग-अलग प्रजाति का पौधों का प्लांटेशन किया जाना है। ताकि एक स्वस्थ्य वन का निर्माण हो सके। कार्यक्रम में शामिल हुए डीएफओ गौरव शर्मा ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि पेड़ हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। जो एक ईश्वर की तरह पूरे जीवन काल में सिर्फ हमे देते हैं। फिर वो चाहे बारिश करवाने में मदद हो या ऑक्सीजन, शीतल हवाएं हो और फल, लकड़ी। लेकिन पेड़ों की अंधाधुध कटाई से धरती का तापमान बढ़ता जा रहा है, जो कभी गर्मी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री जाता था। वो अब 50, 52 जा रहा है।
विज्ञापन
इसे कंट्रोल करने के लिए हम सभी को आगे आकर वृक्षारोपण करना चाहिए। ताकि हमारा रीठी जो एक पठारी इलाका है, वो आने वाले वक्त में घने वनों का हिस्सा बन सके। आपको बता दें, वृक्षारोपण अभियान में शामिल हुए करीब एक सैकड़ा लोगों ने मिलकर बड़ी संख्या में पौधे लगाए और पर्यावरण को बचाने का प्रण लिया।
विज्ञापन
