फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni: There was a stir due to the disappearance of Congress MLA, relatives filed missing report, found in Baikunthpur CG

कटनी: कांग्रेस विधायक के गायब होने से मचा हड़कंप, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट, बैकुंठपुर में मिले

Wed, 11 May 2022 09:48 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 11 May 2022 09:48 AM IST
सार

कटनी जिले से कांग्रेस के इकलौते विधायक विजयराघवेंद्र प्रताप सिंह के अचानक लापता होने से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बन गई, हालांकि बाद में उनकी लोकेशन छत्तीसगढ़ में मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
Katni: There was a stir due to the disappearance of Congress MLA, relatives filed missing report, found in Baikunthpur CG
कांग्रेस विधायक विजयराघवेंद्र प्रताप सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले के बड़वारा से कांग्रेस विधायक विजयराघवेंद्र प्रताप उर्फ बसंत सिंह  के लापता होने से हड़कंप मच गया था। परिजनों को सोमवार सुबह से उनकी कोई जानकारी नहीं थी। घर के लोगों ने उन्हें आस पास काफी खोजा लेकिन वह नहीं मिले, उनका फोन भी लगातार बंद आ रहा था, जिसके चलते परिजन परेशान थे। लिहाजा जब काफी देर तक उनकी कोई खोज-खबर नहीं मिली तो परिजन देर रात उनके गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने पहुंचे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विधायक अकेले ही घर से निकले थे और देर शाम तक उनका कुछ पता नहीं चला। देर रात उनके परिजनों ने बड़वारा थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और बताया कि वे कल सुबह कहीं गए थे और अभी तक वापस नहीं आये। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है। विधायक के अचानक लापता होने की वजह से लोग अनहोनी की आशंका भी लगा रहे थे। हालांकि मंगलवार की सुबह उनकी लोकेशन छत्तीसगढ़ में मिली जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों सहित परिजनों ने भी उनसे संपर्क कर चर्चा की है। परिजनों ने बताया कि विधायक विजयराघवेंद्र प्रताप सिंह सुरक्षित हैं। वह छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर जिले के पटना में अपने एक रिश्तेदार के यहां थे। उन्होंने एक मंदिर में दर्शन करते हुए का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में शेयर किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कटनी जिले से विजयराघवेंद्र प्रताप सिंह कांग्रेस के इकलौते विधायक हैं। दो साल पहले अपने एक बयान को लेकर वे चर्चा में आए थे। उन्होंने मार्च 2020 में कहा था कि उनसे रात में कुछ लोग मिलने आए थे और मुझे 10 करोड़ रुपये का ऑफर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed