{"_id":"65bcb226940b17058d07cd53","slug":"katni-sp-abhijeet-kumar-ranjan-raided-house-of-absconding-warranty-and-miscreants-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कटनी एसपी रंजन ने पुलिस टीम के साथ फरार वारंटी और बदमाशों के घर दी दबिश, कहा- अपराध या शहर छोड़ दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कटनी एसपी रंजन ने पुलिस टीम के साथ फरार वारंटी और बदमाशों के घर दी दबिश, कहा- अपराध या शहर छोड़ दो
Fri, 02 Feb 2024 02:43 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 02 Feb 2024 02:43 PM IST
सार
पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था और अपराधियों में पुलिस का खौफ बना रहे इसलिए सड़कों पर उतर कर पैदल मार्च किया है। उन्होंने कहा कि सभी बदमाश और अपराधियों को हिदायत है कि वो अपराध छोड़ दें या फिर शहर।
विज्ञापन
एसपी ने पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी जिले में फैले अवैध कारोबार पर लगाम लगाने पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन खुद सड़कों पर उतरे। उन्होंने गुरुवार देर रात पुलिस टीम के साथ शहर के प्रमुख मार्गों से लेकर तंग गलियों में घुसकर अपराधियों के घरों में दबिश दी। इस दौरान एसपी ने फरार वारंटी के परिजनों को कहा- वो खुद थाने में पेश हो जाएं तो तकलीफ कम होगी। नहीं तो वो अपराध या शहर छोड़ दें।
विज्ञापन
दरअसल, पिछले 2 दिनों में कटनी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के 13 से अधिक केस बनाते हुए डेढ़ लाख से ज्यादा की शराब बरामद करते हुए केस दर्ज किए हैं। कोतवाली पुलिस ने 90 हजार की स्मैक जब्त कर एक महिला आरोपी को जेल भेजा है। शहर में असमाजिक तत्वों को समेटते हुए 7 बदमाशों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
कटनी पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से एक तरफ शहर की जनता ने राहत की सांस ले रही है तो वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में दहशतगर्दी फैलाने वाले आसाजिक तत्वों, बदमाशों और अपराधियों में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था और अपराधियों में पुलिस का खौफ बना रहे इसलिए सड़कों पर उतर कर पैदल मार्च किया है। कोतवाली क्षेत्र के प्रमुख मार्गों से होकर खिरहनी फाटक इलाकों के साथ-साथ रंगनाथ थाना अंतर्गत आने वाले भट्टा महोल्ला, पाठक वार्ड, जयहिंद चौक से होते हुए फॉरेस्ट वार्ड में घूम-घूमकर असमाजिक तत्वों के ठिकानों और घरों में दबिश दी।
विज्ञापन
एसपी अभिजीत रंजन ने कहा कि सभी बदमाश और अपराधियों को हिदायत है कि वो अपराध छोड़ दें या फिर शहर। देर रात तक चले पैदल मार्च में सीएसपी ख्याति मिश्रा माधवनगर टीआई मनोज गुप्ता, कोतवाली टीआई आशीष शर्मा, कुठला टीआई अभिषेक चौबे, रंगनाथ प्रभारी नवीन नामदेव सहित 50 से अधिक पुलिस बल मौजूद रहा।
