{"_id":"63e4e04ba267af0a930b9dd5","slug":"katni-reader-of-adm-arrested-for-taking-bribe-of-five-thousand-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni: एडीएम का रीडर पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जमीनी मामले को खारिज करने के एवज में मांगी थी घूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni: एडीएम का रीडर पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जमीनी मामले को खारिज करने के एवज में मांगी थी घूस
Thu, 09 Feb 2023 05:30 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 09 Feb 2023 05:30 PM IST
सार
कटनी में पांच हजार की रिश्वत लेते हुए एसडीएम के रीडर और चपरासी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। रीडर ने जमीन मामले में दस हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन
पांच हजार की रिश्वत लेते हुए रीडर और चपरासी को गिरफ्तार किया है.
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी में एडिशनल कलेक्टर कोर्ट में पदस्थ रीडर व चपरासी को पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। रीडर व चपरासी ने जमीन संबंधित लंबित प्रकरण के निराकरण के लिए पीड़ित से रिश्वत मांगी थी।
लोकायुक्त एसपी संजय साहू के अनुसार 75 वर्षीय रिटायर्ड पटवारी रोहणी प्रसाद निवासी बरही जिला कटनी की पत्नी उमा देवी ने एक एकड़ जमीन खरीदी थी। चैहद्दी, नक्शा सुधा के संबंध में एसडीओ न्यायालय के आदेश के विरुद्ध एडिशनल कलेक्टर के समक्ष अपील दायर की थी। प्रकरण के निराकरण के लिए रीडर दिनेश कुमार खरे (59) सहायक ग्रेड-3 ने पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
जिसकी शिकायत पीड़ित ने जबलपुर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक से की थी। पहले भी रीडर दो हजार रुपये की रिश्वत ले चुका था। गुरुवार को पीड़ित रिश्वत की रकम लेकर एडिशनल कलेक्टर की कोर्ट में रीडर के पास पहुंचा। रीडर ने रिश्वत की रकम चपरासी गणेशन पिल्लई (51) देने के लिए कहा। पीड़ित ने जैसे ही रिश्वत की रकम चपरासी को दी, लोकायुक्त की टीम ने दबिश देकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। लोकायुक्त ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।