फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni: Protest against opening of liquor shop in residential area

Katni: रिहायशी इलाके में शराब दुकान खुलने का विरोध, भाजपा विधायक और कांग्रेस नेता के समर्थन के बाद हटी दुकान

Wed, 19 Apr 2023 07:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 19 Apr 2023 07:05 PM IST
सार

कटनी के रिहायशी इलाके लखेरा में शराब दुकान खुलने से लोगों में आक्रोश था। बुधवार को इसका विरोध किया गया। विरोध के दौरान स्थानीय महिला-पुरुष से लेकर बच्चे भी शामिल दिखे। 

विज्ञापन
Katni: Protest against opening of liquor shop in residential area
कटनी में शराब दुकान खुलने का विरोध किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में रिहायशी इलाके पर शराब दुकान खुलने का विरोध किया गया। नाराज लोगों ने शराब दुकान के बाहर जमकर हंगामा किया। मामले की जानकारी लगते ही मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल समेत कांग्रेस नेता भी मौके पर पहुंच गए और विरोध कर रहे लोगों का समर्थन किया। हंगामे के दौरान आबकारी अधिकारी डी बघेल ने शराब दुकान बंद कराते हुए कहीं और शिफ्ट करने की बात कही। 
विज्ञापन


बता दें कि कटनी के रिहायशी इलाके लखेरा में शराब दुकान खुलने से लोगों में आक्रोश था। बुधवार को इसका विरोध किया गया। विरोध के दौरान स्थानीय महिला-पुरुष से लेकर बच्चे भी शामिल दिखे। सभी लोग कड़ी धूप में एकत्र होकर शराब दुकान का विरोध करते नजर आए। लोगों की मानें तो इस क्षेत्र में शराब दुकान खुलने से जनता को काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ेगा। वहीं महिलाओ ने बताया कि दुकान आते ही असामाजिक तत्व का जमावड़ा शुरू हो गया। आने वाले समय में इलाके का माहौल बिगड़ने की आशंका भी जताई गई। 
विज्ञापन

 

Katni: Protest against opening of liquor shop in residential area
शराब दुकान के विरोध में बैठे रहवासी। - फोटो : सोशल मीडिया
इधर हंगामा कर रहे लोगों के समर्थन के लिए कटनी मुड़वारा विधायक संदीप जयसवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने जनता से बातचीत की और उनकी बातो को मानते हुए जिला आबकारी अधिकारी से चर्चा की। साथ ही कहा कि यहां से दुकान हटाई जाए और कहीं और शिफ्ट की जाए। जिला आबकारी अधिकारी डी बघेल ने बताया कि जनता के विरोध के चलते लखेरा की दुकान का सामान निकालकर बंद किया जा रहा है और इस दुकान को कही और शिफ्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed