फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni Police Arrest Miscreant And Took Him In Procession To The Police Station

MP News : पुलिस के सामने धरी की धरी रह गई बदमाशी, भगवान हनुमान के सामने अपराध छोड़ने की खाई शपथ

Tue, 09 Jul 2024 12:01 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 09 Jul 2024 12:01 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के कटनी में दो दशक से अवैध वसूली के लिए कुख्यात बदमाश को पुलिस ने पकड़ा तो उसकी बदमाशी धरी की धरी रह गई। हनुमान मंदिर के सामने अपराध न करने की शपथ खाई। पुलिस ने उसका जुलूस निकाला और थाने ले गई।

विज्ञापन
Katni Police Arrest Miscreant And Took Him In Procession To The Police Station
कटनी में कुख्यात बदमाशों ने हनुमान मंदिर के सामने अपराध न करने की शपथ खाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी के कुख्यात बदमाश मनीष जायसवाल जो 2 दशक तक शहर में अपने दम पर अवैध वसूली, अपहरण, हत्या, गवाहों को डराने-धमकाने जैसे मामलों को अंजाम दिया है। अब उस पर पुलिस के शिकंजा कस चुका है। पुलिस ने पकड़ा और जुलूस निकाला तो उसने कान पकड़े और भगवान के समाने हाथ जोड़ते हुए नजर आया कि अब अपराध नहीं करूंगा।

विज्ञापन


वीडियो दो अलग-अलग जगहों का है। पहला वीडियो कटनी पुलिस कंट्रोल रूम का है, जहां प्रेसवार्ता दौरान जब एसपी अभिजीत रंजन ने मनीष जायसवाल और अमन राठौर से पूछा- बताओ अब बदमाशी करोगे? अपराध करोगे? दोनों ने कान पकड़कर कहा- "नहीं" और गलत कामों से हाथ जोड़ लिए। पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि पकड़े गए कुख्यात अपराधी मनीष जायसवाल पर 26 प्रकरण दर्ज है। उसका चेला अमन राठौर जिस पर हत्या, अवैध वसूली, मारपीट जैसे चार संगीन मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक दोनो आरोपी दो देशी पिस्टल, तीन कारतूस, दस किलो गांजा सहित कार में धराए है। इस दौरान पुलिस ने मनीष जायसवाल और अमन राठौर को न्यायालय के समक्ष पेश करने से पहले दोनों का जिन क्षेत्रों में खौफ था, वहां से हथकड़ियों में बांधकर जुलूस निकाला। भगवान दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के सामने अपराध छोड़ने की शपथ दिलाई। एसपी अभिजीत रंजन ने बताया कि आरोपी मनीष जायसवाल नए उम्र के लड़कों को अपराध में खींचने के लिए पार्टी और पैसों का लालच दिया करता है। हमारी कोशिश है कि इन पर नई धारा 111 के तहत प्रकरण दर्ज किया जाए ताकि कटनी में शांति व्यवस्था कायम रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


(कटनी से नारायण गुप्ता की रिपोर्ट)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed