फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News: Youth dies in suspicious condition, agitated villagers expressed fear of murder

Katni News: युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत, भड़के ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, जताई हत्या की आशंका

Sat, 14 Jan 2023 04:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 14 Jan 2023 04:22 PM IST
सार

युवक की मौत से नाराज परिजनों का आरोप है कि साजिश के तहत कुछ लोगों ने उनके बेटे की हत्या की है। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। इस कारण परिजनों को संदेह है कि युवक की मौत सामान्य नहीं है, बल्कि उसकी हत्या हुई है।

विज्ञापन
Katni News: Youth dies in suspicious condition, agitated villagers expressed fear of murder
मृत्यु - फोटो : istock

विस्तार

कटनी जिले के इंदवार थाने के अमरपुर चौकी  इलाके में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत से ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों ने जमीन विवाद में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस  मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन

चक्काजाम करने वाले ग्रामीणों का आरोप है कि युवक की मौत के पीछे हत्या की साजिश है। इसलिए वे जांच की मांग कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को सुखसेन पिता गोविंद जायसवाल (25), निवासी बड़छड़ की तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उसे समीप के बरही अस्पताल लेकर गए थे। प्राथमिक इलाज के बाद उसे कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था, लेकिन रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

युवक की मौत से नाराज परिजनों का आरोप है कि साजिश के तहत कुछ लोगों ने उनके बेटे की हत्या की है। पारिवारिक सूत्रों का कहना है कि यह मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। इस कारण परिजनों को संदेह है कि युवक की मौत सामान्य नहीं है, बल्कि उसकी हत्या हुई है। उन्होंने कटनी पुलिस से मामले की जांच की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed