फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News: UP miscreants attacked with knife when they asked for rent money, police solved the mystery

Katni News: किराए के पैसे मांगने पर यूपी के बदमाशों ने किया था चाकू से हमला, पुलिस ने ऐसे सुलझाई गुत्थी

Wed, 04 Oct 2023 07:32 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 04 Oct 2023 07:32 AM IST
सार

Katni News: कटनी की कुठला पुलिस ने बीते दिनों हुई चाकूबाजी की घटना को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।बताया जा रहा है कि पीड़ित पर आरोपियों ने किराए के विवाद के चलते चाकू से हमला किया था।  

विज्ञापन
Katni News: UP miscreants attacked with knife when they asked for rent money, police solved the mystery
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले की कुठला पुलिस ने एक बड़े मामले का पर्दाफ़ाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 25 सितंबर की रात की बताई जा रही है, जहां कार चालक को अज्ञात लोग चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर मौके से फ़रार हो गए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची डायल हंड्रेड ने घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। घायल युवक की शिनाख्त संजय पटेल, निवासी सतना जिला के रूप में हुई थी, जिसकी हालत बिगड़ने पर उसे जबलपुर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


वहीं, कुठला पुलिस ने पूरे मामले पर धारा 307, 34 के तहत एफआईआर दर्जकर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की।  कुठला थाना प्रभारी अभिषेक चौबे को घायल संजय पटेल की गाड़ी में तलाशी दौरान आरोपियों के पहचान पत्र मिले तो घटनास्थल के पास की झाड़ियों में खून ने सना धारदार हथियार मिला था, जिसकी जब्ती बनाकर पुलिस ने उत्तरप्रदेश के चित्रकूट स्थित करबी में दबिश देते हुए दोनों आरोपियों को धर दबोचा, जिन्होंने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कुठला टीआई अभिषेक चौबे ने बताया की कार चालक संजय पटेल और आरोपी निर्भय लखेरा के बीच किराए को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें एक बाल अपचारी भी शामिल था। आरोपी ने चाकू से दनादन वार करते हुए मौके से भाग निकले थे। फिलहाल कुठला पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मोबाइल और धारदार चाकू जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed