{"_id":"64c52f6b5cab139a2002a583","slug":"katni-news-teenager-dies-after-being-hit-by-an-unknown-truck-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत, पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से किशोर की मौत, पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
Sat, 29 Jul 2023 08:59 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 29 Jul 2023 08:59 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई। हादसा ट्रक से हुआ है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटनी के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत गैरतलाई स्थित कुटेश्वर माइंस में एक किशोर की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मृतक अभय कोल गैरतलाई में अपने ननिहाल में रहता था और ट्रक में क्लीनर का काम करता था। शुक्रवार रात वह कुटेश्वर माइंस परिसर में ट्रक का काम करके सड़क किनारे सो गया था। तभी अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे की सूचना शुक्रवार सुबह पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव के पीएम हेतु बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया गया है, जहां पीएम कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
मृतक के परिजन अशोक ने घटना पर बताया, वह पडखुरी में रहते हैं और सुबह उनका 17 वर्षीय भतीजा अभय कोल के साथ हुए हादसे की जानकारी मिली है। अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। बहरहाल, पुलिस ने हादसे पर अज्ञात ट्रक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
