{"_id":"66102b434328b165b9067e8a","slug":"katni-news-teachers-washed-feet-of-students-and-made-them-enter-school-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: शिक्षकों ने विद्यार्थियों के कहीं पैर धोए तो कहीं शपथ दिलाकर दिया स्कूल प्रवेश, ऐसे मनाया उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: शिक्षकों ने विद्यार्थियों के कहीं पैर धोए तो कहीं शपथ दिलाकर दिया स्कूल प्रवेश, ऐसे मनाया उत्सव
Fri, 05 Apr 2024 10:18 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 05 Apr 2024 10:18 PM IST
सार
शिक्षकों ने विद्यार्थियों के कहीं पैर धोए तो कहीं शपथ दिलाकर स्कूल में प्रवेश दिलाया। प्राइवेट से लेकर सरकारी स्कूल में प्रवेश उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन
पैर धोकर स्कूल प्रवेश कराते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी जिले में नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। जहां स्कूली छात्र-छात्राओं का प्रवेश होने लगा है। इसके लिए प्राइवेट से लेकर सरकारी स्कूल में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। एक तरफ जहां डीएसपी स्कूल में सभी बच्चों को बड़े बुजुर्गों, शिक्षकों का आदर सम्मान करने के साथ देश की संपन्नता और समृद्धि में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाने की शपथ दिलाई तो दूसरी तरफ शासकीय माध्यमिक शाला गौरा में बच्चियों को शक्ति स्वरूपा मानकर पैर धोकर उन्हें श्रीफल भेंटकर स्कूल में प्रवेश दिया।
विज्ञापन
आपको बता दें कि गौरा माध्यमिक शाला के प्रभारी महेंद्र सिंह एक बेहतर शिक्षक होने एक साथ ही अच्छे समाजसेवी हैं, जिन्होंने बच्चों की सुरक्षा के लिए निजी खर्च से सीसीटीवी कैमरे, बिजली व्यवस्था देने के साथ ही बच्चों को संगीत की शिक्षा पूर्णतः निशुल्क देते हैं।
विज्ञापन
छात्र बताते हैं, शिक्षक महेंद्र सिंह ने पूरे स्कूल में हरे-भरे पेड़ लगवाए हैं और जन सहयोग से मां सरस्वती का मंदिर बनवाकर कायाकल्प किया है। इसके साथ ही असामजिक तत्वों से बचाने के लिए खुद स्कूल में रुककर सुरक्षा व्यवस्था संभालते हैं। हालांकि ऐसा ही कुछ डीपीएस स्कूल में भी देखने मिला, जहां डीपीएस स्कूल की निर्देशिका जूही जैन ने बताया कि बच्चों को नई ऊर्जा और सकारात्मक विचार बनाए रखने के लिए हम हर नए शिक्षा सत्र में अलग-अलग तरीके से विद्यार्थियों का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
जैन ने बताया, इस बार शिक्षकों ने स्वागत संगीत गाकर उनका प्रवेश करवाया है। इस दौरान शिक्षकों ने गुलाटी, गुत्थी, अमिताभ बच्चन सहित माइकल जैक्सन बनकर उसका मनोरंजन किया। अंत में समृद्ध भारत को और आगे बढ़ाने और बड़ों को आदर सम्मान देने की शपथ दिलवाई है।
