फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News Teachers washed feet of students and made them enter school

Katni News: शिक्षकों ने विद्यार्थियों के कहीं पैर धोए तो कहीं शपथ दिलाकर दिया स्कूल प्रवेश, ऐसे मनाया उत्सव

Fri, 05 Apr 2024 10:18 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 05 Apr 2024 10:18 PM IST
सार

शिक्षकों ने विद्यार्थियों के कहीं पैर धोए तो कहीं शपथ दिलाकर स्कूल में प्रवेश दिलाया। प्राइवेट से लेकर सरकारी स्कूल में प्रवेश उत्सव मनाया गया।

विज्ञापन
Katni News Teachers washed feet of students and made them enter school
पैर धोकर स्कूल प्रवेश कराते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी जिले में नया शिक्षा सत्र शुरू हो गया है। जहां स्कूली छात्र-छात्राओं का प्रवेश होने लगा है। इसके लिए प्राइवेट से लेकर सरकारी स्कूल में प्रवेश उत्सव मनाया जा रहा है। एक तरफ जहां डीएसपी स्कूल में सभी बच्चों को बड़े बुजुर्गों, शिक्षकों का आदर सम्मान करने के साथ देश की संपन्नता और समृद्धि में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाने की शपथ दिलाई तो दूसरी तरफ शासकीय माध्यमिक शाला गौरा में बच्चियों को शक्ति स्वरूपा मानकर पैर धोकर उन्हें श्रीफल भेंटकर स्कूल में प्रवेश दिया।

विज्ञापन




आपको बता दें कि गौरा माध्यमिक शाला के प्रभारी महेंद्र सिंह एक बेहतर शिक्षक होने एक साथ ही अच्छे समाजसेवी हैं, जिन्होंने बच्चों की सुरक्षा के लिए निजी खर्च से सीसीटीवी कैमरे, बिजली व्यवस्था देने के साथ ही बच्चों को संगीत की शिक्षा पूर्णतः निशुल्क देते हैं।
विज्ञापन




छात्र बताते हैं, शिक्षक महेंद्र सिंह ने पूरे स्कूल में हरे-भरे पेड़ लगवाए हैं और जन सहयोग से मां सरस्वती का मंदिर बनवाकर कायाकल्प किया है। इसके साथ ही असामजिक तत्वों से बचाने के लिए खुद स्कूल में रुककर सुरक्षा व्यवस्था संभालते हैं। हालांकि ऐसा ही कुछ डीपीएस स्कूल में भी देखने मिला, जहां डीपीएस स्कूल की निर्देशिका जूही जैन ने बताया कि बच्चों को नई ऊर्जा और सकारात्मक विचार बनाए रखने के लिए हम हर नए शिक्षा सत्र में अलग-अलग तरीके से विद्यार्थियों का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जैन ने बताया, इस बार शिक्षकों ने स्वागत संगीत गाकर उनका प्रवेश करवाया है। इस दौरान शिक्षकों ने गुलाटी, गुत्थी, अमिताभ बच्चन सहित माइकल जैक्सन बनकर उसका मनोरंजन किया। अंत में समृद्ध भारत को और आगे बढ़ाने और बड़ों को आदर सम्मान देने की शपथ दिलवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed