{"_id":"661a944ed435ed887404dbcb","slug":"katni-news-shopkeeper-killed-child-over-money-dispute-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: चिप्स, कुरकुरे ले जाता था बच्चा, मां-बाप नहीं देते थे पैसे, तैश में आकर दुकानदार ने कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: चिप्स, कुरकुरे ले जाता था बच्चा, मां-बाप नहीं देते थे पैसे, तैश में आकर दुकानदार ने कर दी हत्या
Sat, 13 Apr 2024 07:49 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 13 Apr 2024 07:49 PM IST
सार
पुलिस पूछताछ में आरोपी दुकानदार ने हत्या का खुलास करते हुए बताया कि बच्चा दुकान से चिप्स, कुरकुरे ले जाता था। पैसे मांगो तो मां-बाप लड़ाई करते थे। इसी गुस्से में उसने गमछे से मासूम का गला घोट दिया।
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक शख्स ने रंजिश भुनाने के लिए 4 वर्षीय मासूम को बड़ी हैवानियत के साथ मौत के घाट उतार दिया। पूरा मामला विजयराघवगढ़ थाना अंतर्गत ग्राम खैरहाई का है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बच्चे के पिता नरेंद्र बर्मन 11 तारीख को विजयराघवगढ़ थाने अपने लापता 4 वर्षीय मासूम बच्चे की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी कृष्णपाल सिंह ने थाना प्रभारी को धारा 363 के तहत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। प्रकरण से पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन को अवग
विज्ञापन
उसी दौरान पुलिस को ग्राम हरैया-गांजर मार्ग पर प्लास्टिक की पन्नी में एक लाश मिलने की सूचना मिली थी। शिनाख्त करने पर शव 4 वर्षीय अंशु बर्मन का पाया गया। पुलिस ने हत्या के एंगल से जांच करते हुए संदेही ओम प्रकाश उर्फ राजा गौतम को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विज्ञापन
पूछताछ में आरोपी ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि बच्चा कई बार बिना पैसे के चिप्स, कुरकुरे लेने आता और जब उनके घरवालों से पैसे मांगो तो विवाद की स्थिति बनती। ऐसा ही विवाद दो माह पूर्व मृतक 4 वर्षीय अंशु बर्मन की मां राजकुमारी बर्मन से हुआ था। इसके बाद फिर से उनका बेटा दुकान पर आया। तभी आरोपी दुकान संचालक ने बच्चे को पीटते हुए गमछे से उसका गला घोटकर हत्या कर दी। उसके बाद उसके शव को सड़क किनारे फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने धारा 302, 201 के तहत प्रकरण दर्ज करते आरोपी ओम प्रकाश उर्फ राजा गौतम को हिरासत में लेते हुए न्यायालय में पेश किया है।
