फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News Pigs were killed and cooked with bombs after hunting them

Katni News: बम से सूअर मारकर पका रहे थे मांस, वन विभाग ने शिकारी सहित विक्रेता को बनाया आरोपी

Thu, 04 Jan 2024 07:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 04 Jan 2024 07:17 PM IST
सार

कटनी में सूअर बम से सूअर मारकर मांस पका रहे थे। ऐसे में वन विभाग ने शिकारी सहित बम बेचने वाले को आरोपी बनाया है।

विज्ञापन
Katni News Pigs were killed and cooked with bombs after hunting them
शिकारी सहित विक्रेता बने आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में वन्यजीव का शिकार कर उसे पकाते हुए फॉरेस्ट की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा है। वन विभाग के मुताबिक, आरोपी सूअर मार बम से वन्य जीवों का शिकार किया करते थे, जिसका मांस बेचने और बचे हुए को पकाकर खाते थे।

विज्ञापन


इसकी सूचना मुखबिर से मिलते ही विभाग ने आरोपियों को घेराबंदी करते दो आरोपी को मौके से हिरासत में लिया है। वहीं, एक आरोपी भागने में सफल रहा है। आपको बता दें, पूरा मामला ढीमरखेड़ा वन परिक्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां तीन कुण्डम प्रोजेक्ट के रामपुर के पीएफ क्रमांक-372 में घुसकर सुअर मार बम से एक जंगली सुअर का शिकार किया था, जिसे ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम ठिर्री में पकाते रेंजर अजय मिश्रा अपने वन अमले के साथ रंगे हाथ पकड़ा।
विज्ञापन


वहीं, एक आरोपी भागने में सफल रहा है। विभागीय पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उन्हें गांव के ही एक शख्स द्वारा सूअर मार बनाकर बेचता था, जिसकी मदद से आरोपी वन्य जीवों का शिकार किया करते थे। उसके बाद टीम बम बेचने वाले के घर पर दबिश देते हुए उसे भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, टीम ने आरोपी संतोष वंशकार और राजकुमार वंशकार से सूअर के चार पैर सहित मांस जब्त किया है। वहीं, रामपुर से बम बेचने वाले देशराज वादी को गिरफ्तार किया है। मामले पर जानकारी देते हुए ढीमरखेड़ा रेंजर अजय मिश्रा ने बताया, वन्यजीव के शिकार और उसके मांस मिलने के मामले पर तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है तो एक फरार है। तीनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed