{"_id":"64b5386d6088a6e69806c488","slug":"katni-news-mother-and-son-die-after-being-buried-under-a-broken-branch-of-a-tree-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni News: पेड़ की टूटी डाल के नीचे दबकर मां और बेटे की मौत, पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर करवाया पोस्टमॉर्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni News: पेड़ की टूटी डाल के नीचे दबकर मां और बेटे की मौत, पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर करवाया पोस्टमॉर्टम
Mon, 17 Jul 2023 06:17 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 17 Jul 2023 06:17 PM IST
सार
Katni News: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में हादसा हुआ है। हादसे में पेड़ की टूटी डाल के नीचे दबकर मां और बेटे की मौत हो गई। फिलहाल, पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम करवा दिया है।
विज्ञापन
मां-बेटे की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कटनी में रीठी तहसील के तहत आने वाले ग्राम लालपुरा में महुआ के पेड़ की टूटी डाली के नीचे दबकर आठ महीने के मासूम बेटे सहित 22 साल के मां की मौत हो गई। घटना सलैया चौकी की बताई गई है।
विज्ञापन
बता दें कि महिला सवितिया आदिवासी अपने आठ महीने के बच्चे को लेकर खेत जा रही थी। तभी तेज बारिश से बचने के लिए पास में लगे महुआ के पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। लेकिन उसे क्या मालूम था बारिश से ज्यादा खतरनाक वो पेड़ होगा और हुआ भी वैसा ही। बारिश रुकने से पहले महुआ के पेड़ की एक मोटी डाली अचानक टूटकर सीधे सवितिया आदिवासी के ऊपर जा गिरी।
विज्ञापन
डाल का वजन ज्यादा होने के चलते महिला को आई चोट से मां और मासूम बेटे दीपक आदिवासी की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। मामले की जानकारी पर पहुंची रीठी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा बनाया और पोस्टमॉर्टम के लिए स्वास्थ केंद्र भेजा। जहां पीएम के बाद डॉक्टर ने दोनों शवों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
