फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Katni News Fire broke out in Nitin Traders goods worth crores burnt to ashes

Katni News: नितिन ट्रेडर्स में लगी आग, करोड़ों का माल जलकर राख, तीन घंटे में 16 फायर ब्रिगेड की गाड़ी हुई खाली

Tue, 14 Nov 2023 10:57 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 14 Nov 2023 10:57 PM IST
सार

Katni News: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में नाइस कुरकुरे बनाने वाली फैक्ट्री में मंगलवार देर शाम आग लग गई, जिसकी चपेट में आई मशीनरी सहित रॉ-मैटेरियल जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण रही कि अब तक 16 से ज्यादा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पानी डाल चुकी हैं। बावजूद इसके आग शांत होने का नाम नहीं ले रही है। 

विज्ञापन
Katni News Fire broke out in Nitin Traders goods worth crores burnt to ashes
नितिन ट्रेडर्स में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटनी में नितिन ट्रेडर्स फैक्ट्री माधवनगर थाना क्षेत्र के इमलिया रोड पर स्थित है, जो परेवा होने के चलते आज बंद की गई थी। तभी अज्ञात कारणों के चलते फैक्ट्री में आग लग गई, जिसे देखते ही सुरक्षा गार्ड ने मामले की जानकारी फैक्ट्री के संचालक नितिन परियानी और उनके भाई को दी। जो आनन-फानन में मौके पर पहुंचकर आग की सूचना जिला प्रशासन सहित थाना प्रभारी को दिए, जिसके बाद एक के बाद एक फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने पहुंचकर पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने के प्रयास जारी रखे हुए हैं।

विज्ञापन


नगर निगम कमिश्नर विनोद कुमार शुक्ल ने बताया कि आग की सूचना पर यहां पहुंचे हैं, जहां अब तक नगर निगम की पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ी 12 राउंड लगाकर पानी डाल चुकी हैं, वही आग भीषण है। इसलिए जिले की अन्य तीन नगर परिषद सहित पड़ोसी जिले जबलपुर के सिहोरा से फायर ब्रिगेड मंगवाई हुई है। हमारी कोशिश है जल्द आग पर काबू पा लिया जाए।
विज्ञापन


आपको बता दें, नितिन ट्रेडर्स की पूरी फैक्ट्री करीब 30 हजार वर्ग फीट में फैली हुई है, जिसमें नाइस ब्रांड के कुरकुरे बनाने से लेकर पैक करने वाली मशीन सहित रॉ मैटेरियल रखा हुआ था। जो फिलहाल आग की जद में आकर राख हो चुका है। पूरे मामले की जानकारी देते हुए संचालक के भाई अजीत परियानी ने बताया कि आग करीब साढ़े सात बजे लगी, जिसके बाद से ही राहत बचाव कार्य जिला प्रशासन के माध्यम से जारी है। आग लगने से करीब 6 से 7 करोड़ का नुकसान हुआ है, ये आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। फिलहाल, जिला प्रशासन पानी से आग बुझाने का कार्य लगातार जारी रखे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed